21.4.25

दैत्यगुरू शुक्राचार्य की बेटी देवयानी की प्रेम कथा ?देवयानी और कच की कहानी



विडिओ मे देखें -




शुक्राचार्य की पुत्री : देवयानी

असुरों के पुरोहित शुक्राचार्य ने भी असुर नरेश वृषपर्वा को पढ़ाया था। एक दिन शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी और वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा अपनी अन्य सखियों के साथ जलक्रीड़ा के लिए गईं । एक पेड़ के नीचे उन्होंने अपने कपड़े रखे थे। लड़कियों की जलक्रीड़ा के दौरान तेज हवा चल रही थी जिससे कपड़े इधर-उधर हो गए। जब देवयानी ने नदी से बाहर आकर कपड़े पहने तो गलती से उसने शर्मिष्ठा के वस्त्र पहन लिए। हवा की वजह से सब कपड़े आपस में मिल गये थे अतः देवयानी से यह भूल हो गयी।

शर्मिष्ठा ने जब यह देखा कि देवयानी ने उसके वस्त्र पहन लिए तो उसने चिढ़कर कहा – राजकुमारी के कपड़े पहनने से तुम राजकुमारी नहीं बन जाओगी, तुम्हारे पिता मेरे पिता के सेवक ही हैं तो तुम भी सेविका ही हो। देवयानी एक अति सुन्दर युवती थी, राजकुमारी के वस्त्र पहनने से उसकी सुन्दरता और भी बढ़ गयी थी। यह सुनकर शर्मिष्ठा क्रोधित हो गई। “मेरे पिता राजा हैं जबकि तुम्हारे पिता उनकी स्तुति करके गुजर बसर करेंगे उसने कहा। तुम भिखारी की बेटी हो जो भिक्षा लेकर चलता है। मेरे पिता की प्रशंसा की जाती है जो हर किसी को दान देते हैं।

कुछ भी नहीं लेते। भिखमंगे की बेटी तुम्हें मुझ पर अनावश्यक गुस्सा क्यों आ रहा है? इसके बाद देवयानी गुस्से में शर्मिष्ठा के शरीर से अपने कपड़े खींचने लगी। शर्मिष्ठा ने इस खींचातानी में देवयानी को धक्का दिया और वह कुएं में गिर गई। वह क्रोधित हो गई थी इसलिए उसने कुएं में झांक भी नहीं देखा। शर्मिष्ठा नगर में वापस आई और सोचा कि देवयानी कुएं में गिरकर मर गई होगी। शर्मिष्ठा और उसकी सखियों के जाने के कुछ देर बाद वहां राजा ययाति आए। वह एक घातक जानवर का पीछा कर रहे थे।

राजा ययाति

  प्यास से परेशान राजा ययाति घने वन में एक कुआं देखकर उसके पास गए। उन्हें कुएं में झांककर देखा कि पानी के स्थान पर घास तिनके और लताओं पर एक सुंदर युवती है। युवती ने राजा ययाति से परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने उसे  बहार  निकाला। युवती ने बाहर निकलते समय राजा ययाति को अपना दाहिना हाथ दिया। कुएं से बाहर निकलने के बाद ययाति ने देवयानी से कहा अब तुम निर्भय होकर जहां चाहो जा सकते हो।देवयानी  ने ययाति से कहा “तुमने मेरा दाहिना हाथ पकड़ा है इसलिए अब तुम मेरे पति हो गए हो । मुझे अब अपने साथ ले जाओ। “सुमुखी तुम ब्राह्मण कन्या हो मैं क्षत्रिय हूँ इसलिए हमारा विवाह नहीं हो सकता ययाति ने कहा। मैं आपसे शादी कैसे कर सकता हूँ? आप जगतगुरु होने के योग्य शुक्राचार्य की पुत्री हो।

 “ राजन ! अगर मेरे कहने पर तुम आज मुझे वरण करने को तैयार नहीं हो और मुझे साथ नहीं ले जाते हो तो मैं पिताजी की अनुमति लेकर तुम्हारा वरण करूंगी । तब तुम मुझे अपने साथ ले जाओगे । इसके बाद ययाति देवयानी से विदा लेकर चले गए । ययाति के जाने पर देवयानी घर नहीं गई । वहीं एक वृक्ष का सहारा लेकर खड़ी हो गई ।

चिन्तित शुकराचार्य

पुत्री के घर लौटने में हुए विलम्ब से चिन्तित शुकराचार्य ने उसकी खोज में एक दासी भेजी । दासी पदचिन्हों के सहारे देवयानी तक पहुंची और उसने उसे वहां रोते हुए पाया । जब दासी ने देवयानी से उसके पिता की इच्छानुसार शीघ्र घर पहुंचने को कहा तो उसने दासी को पहले शर्मिष्ठा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया और फिर कहा कि पिताजी से कह देना कि अब मैं वृषपर्वा के नगर में पैर नहीं रखूंगी ।




शुक्राचार्य को देवयानी के अपमान की सूचना

दासी ने नगर लौटकर शुक्राचार्य को देवयानी के अपमान और निश्चय की सूचना दी। दासी की बात सुनकर शुक्राचार्य तुरंत अपनी पुत्री को ढूंढने निकल पड़े और उन्हें ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने अपनी बेटी को सांत्वना देते हुए कहा बेटी हमारा सुख या दुख हमारे अपने अच्छे या बुरे कर्मों से निर्धारित होता है. ऐसा लगता है कि आपने कोई बुरा कर्म किया है और उसका फल आपको भुगतना पड़ रहा है। इस पर देवयानी ने कुछ क्रोध और दुःख के साथ कहा: पिताजी कृपया मेरी बात ध्यान से सुनें और मेरे अच्छे या बुरे कर्मों के बारे में न पूछें। 

 देवयानी की बात से शुक्राचार्य बहुत क्रोधित और वृषपर्वा के पास गए। और कहा आपकी पुत्री शर्मिष्ठा  ने न केवल मेरी पुत्री देवयानी को कटु वचनों से अपमानित किया बल्कि उसे कुएं में धक्का देकर मारने का भी प्रयास किया। 
इस अपराध के लिये मैं अब आपके राज्य में नहीं रहूँगा। शुक्राचार्य की यह धमकी सुनकर वृषपर्वा भौचक रह गया । उसने कहा “ मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है लेकिन अगर आप हमें छोड़ कर जाएंगे तो हम समुद्र में कूद कर जान दे देंगे या जलती आग में कूद पड़ेंगे । वृषपर्वा के ये वचन सुनकर शुकराचार्य ने कहा “ आप कुछ भी करें चाहे समुद्र में कूदें या जलती आग में कूदें मैं अपनी पुत्री का अपमान और उसके प्रति किया गया कठोर व्यवहार सहन नहीं कर सकता । अगर आप मेरी पुत्री को संतुष्ट कर सकें तभी मैं आपके राज्य में रुकूंगा अन्यथा नहीं । वृषपर्वा और उसके दरबारी वन में देवयानी के पास गए और उससे क्षमा मांगी । देवयानी का गुस्सा शान्त नहीं हुआ था । उसने कहा “ शर्मिष्ठा ने कहा था कि मैं एक भिखारी की पुत्री हूं ।
  अतः अब वह अगर मेरी दासी बनना स्वीकार करे और मेरे विवाह के बाद भी मेरी सेवा करने का वचन दे मैं उसे क्षमा कर सकती हूं । वृषपर्वा और शर्मिष्ठा इस पर सहमत हो गए । शर्मिष्ठा ने अपना दोष स्वीकार किया ।  शर्मिष्ठा ने देवयानी से कहा मैं दासी बनकर तुम्हारी सेवा करूंगी और तुम्हारे विवाह के बाद तुम्हारे साथ जाऊंगी ।

देवयानी का ययाति से अनुरोध

कुछ समय बाद देवयानी फिर उसी वन में गई । संयोगवश ययाति भी शिकार के लिए वहां पहुंचे । ययाति ने खूबसूरत आभूषणों से सजी और दासियों से घिरी देवयानी को देखा । देवयानी ने एक बार फिर ययाति से अनुरोध किया “ चूंकि तुमने मेरा दाहिना हाथ पकड़ा था अतः तुम मुझे अपनी पत्नी बनाओ । ययाति शुक्राचार्य के भय से यह प्रतिलोम विवाह करने को तैयार न थे । अतः देवयानी ने दासी भेजकर अपने पिता को बुलाया । शुक्राचार्य के आगमन पर देवयानी ने कहा पिताजी  ये नहुष पुत्र राजा ययाति हैं । इन्होंने संकट के समय मेरा हाथ पकड़ा था । अत : मुझे इन्हें समर्पित कर दें । तब  शुक्राचार्य ने राजा   ययाति से कहा नहुष नंदन! मेरी पुत्री ने  आपको पति के रूप  मे वरण  किया है अतः इसे अपनी पटरानी के रूप में ग्रहण करो । वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा भी तुम्हें समर्पित है । इसका सदैव सम्मान करना किन्तु इसे कभी अपनी सेज पर न बुलाना । इसके बाद शास्त्रोक्त विधि से ययाति के साथ देवयानी का विवाह हो गया ।  देवयानी ने एक पुत्र को जन्म दिया ।   कालान्तर में ययाति के देवयानी से दो और शर्मिष्ठा से तीन पुत्र हो गए । कुछ समय बाद देवयानी को ययाति और शर्मिष्ठा के घनिष्ठ संबंधों का पता लग गया । इस पर वह नाराज होकर अपने पिता के पास चली गई 

ययाति को शाप

देवयानी से शर्मिष्ठा के तीन पुत्रों की जन्म कथा सुनकर शुक्राचार्य नाराज हो गए और उन्होंने ययाति को शाप दिया “ तुमने जवानी के नशे में आकर यह अनुचित कार्य किया है । अतः तुम वृद्ध हो जाओ । शुक्राचार्य के शाप देते ही ययाति बूढ़े हो गए । ययाति ने शुक्राचार्य से कहा मुनिवर मेरी सुखभोग की इच्छा तृप्त नहीं हुई है । अत : मुझे फिर से यौवन प्रदान कीजिए । शुक्राचार्य ने यह सोचकर कि ययाति ने देवयानी को कुएं से निकालकर जीवन दान दिया था कहा मैं तुम्हें यह सुविधा देता हूं कि तुम किसी भी युवक का यौवन प्राप्त कर उसे अपना बुढ़ापा दे सकते हो । देवयानी ने जब देखा कि उसका युवा, सुंदर पति अब एक कुरूप बूढ़ा व्यक्ति हो गया है तो उसे कष्ट हुआ.
भोग में डूबे ययाति का मन यौवन के आनंद से भरा नहीं था. वो बड़े आत्मविश्वास से अपने बड़े पुत्र यदु के पास गया और उससे अपना  यौवन देने की बात कही. यदु ने ययाति को मना कर दिया. इसी प्रकार तुर्वस्तु, अनु, द्रुह्यु ने भी ययाति के आग्रह को ठुकरा दिया. अंत में ययाति ने अपने सबसे छोटे पुत्र पुरु से याचना की। पुरु ने सहर्ष अपने पिता की बात मान ली और यौवन दे दिया। उसी पल ययाति पुनः युवा बन गये और पुरु एक वृद्ध व्यक्ति बन गया। ययाति ने आनंदपूर्वक 100 साल तक यौवन का उपभोग किया। 100 वर्ष पूरे होने के बाद भी ययाति ने जब अपने को असंतुष्ट पाया तो वह सोच में पड़ गया। उसे समझ आया कि इच्छाओं का कोई अंत नहीं है, लाख मन की कर लो मगर फिर कोई नयी इच्छा पैदा हो जाती है। ऐसे कामनाओं के पीछे भागना व्यर्थ है. अतः ययाति ने अपने पुत्र पुरु के पास वापस जाकर उसे उसका यौवन वापस करने की सोची।

महानतम वंश का निर्माण

जब पुरु को अपने पिता ययाति की इच्छा पता चली तो उसने कहा – अपने पिता के आज्ञा का पालन तो मेरा कर्तव्य था, आप अगर चाहें तो कुछ समय और आनंद भोग करें, मुझे कोई कष्ट नही है। ययाति ने जब यह बात सुनी तो उन्हें बहुत ग्लानि हुई। ययाति पुरु की उदारता से बहुत प्रभावित हुए और सबसे छोटा होने के बावजूद उन्होंने पुरु को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। ययाति ने पुरु को उसका यौवन वापस  लौटा दिया। पुनः वृद्ध रूप में आकर ययाति देवयानी और शर्मिष्ठा के साथ राज्य छोड़कर वानप्रस्थ हो गये। आगे चलकर राजा ययाति के पाँचों पुत्रों ने 5 महानतम वंश का निर्माण किया।

राजा यदु से  यदु वंश (यादव) का निर्माण हुआ 
राजा तुर्वस्तु से यवन वंश (तुर्क) का निर्माण हुआ 
राजा अनु से म्लेच्छ वंश (ग्रीक) का निर्माण हुआ 
राजा द्रुह्यु – भोज वंश का निर्माण हुआ 
राजा पुरु – पौरव वंश या कुरु वंश. का निर्माण हुआ 

17.4.25

कुमावत समाज का गौरव शाली इतिहास /History of Kumawat Caste



कुमावत समुदाय  की उत्पत्ति और इतिहास का विडिओ 


कुमावत एक भारतीय हिन्दू जाति है।
कुमावत कुंभलगढ़(मेवाड़) के निवासी हैं जिनका वर्तमान कार्य स्थापत्य कला के ठेकेदारी से सबंधित हैं। इस जाति(कुमावत) का जाति सूचक शब्द 'राजकुमार' हुआ करता था।दुर्ग, क़िले, मंदिर इत्यादि के निर्माण व मुख्य स्थापत्य कला एवं चित्रकारी की ठेकेदारी का काम कुमावत समाज के लोगों द्वारा किया जाता था । स्थापत्य कला एवं शिल्पकला दोनों अलग-अलग कलाएं हैं। कुछ लोग कुमावत और कुम्हार (प्रजापति) को एक ही समझ लेते है, लेकिन दोनों अलग-अलग जातियां है। कुमावत जाति के अधिकांश लोग स्थापत्य कला (वास्तुकला) के ठेकेदारी का काम करने लगें, जबकि कुम्हार जाति के लोग मिट्टी का अर्थात् हस्तशिल्पकला का काम करते थे।उनमें से अधिकांश मारवाड़ क्षेत्र और भारत के विभिन्न राज्यों में केंद्रित हैं। उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे मारू कुमावत, मेवाड़ी कुमावत, ढूंढाड़ी कुमावत, मारू ठेकेदार आदि। कुमावत को नायक, ठेकेदार, स्थपति और हुनपंच के नाम से भी जाना जाता है। इस समुदाय के लिए नृवंशविज्ञान संबंधी साक्ष्य रानी लक्ष्मी चंदाबत द्वारा लिखित बागोरा बटों की गाथा और जेम्स टॉड द्वारा लिखित एनल्स एंड एंटिक्विटीज़ ऑफ राजस्थान में उपलब्ध हैं। यह समाज जयपुर से अपना त्रैमासिक प्रकाशन कुमावत क्षत्रिय हिन्दी में भी निकलता है।
  कुमावत समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए ‘श्री चंडीसा’ ने लिखा है कि जैसलमेर के महान् संत श्री गरवा जी जो कि एक भाटी राजपूत थे, ने जैसलमेर के राजा रावल केहर द्वितीय के काल में विक्रम संवत् 1316 वैशाख सुदी 9 को राजपूत जाति में विधवा विवाह (नाता व्यवस्था) प्रचलित करके एक नई जाति बनायी। जिसमें 9   राजपूती गोत्रें के 62 राजपूत  शामिल हुए। इसी आधार पर इस जाति की 62 गौत्रें बनी | विधवा विवाह चूंकि उस समय राजपूत समाज में प्रचलित नहीं था इसलिए श्री गरवा जी महाराज ने विधवा लड़कियों का विवाह करके उन्हें एक नया सधवा जीवन दिया जिनके पति युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
  यह तथ्य भी दिलचस्प है कि जातियों की उत्पत्ति के इतिहास  मे  भाटों  और  रावों ने अपनी बहियों -पोथियों मे अलग अलग कहानियों के माध्यम से लगभग  सभी  जातियों को राजपूतों  से जोड़ दिया है ताकि उनको  परम दानी   क्षत्रीय राजाओं  के वंशज बताकर अधिक से अधिक दान दक्षिणा प्राप्त कर सकें |
कुमावत जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आती है. ये क्षत्रिय वर्ण के अंतर्गत आते हैं, इसलिए इन्हें मारू क्षत्रिय और मारू राजपूत भी कहा जाता है.


स्थापत्य कला बोर्ड

राजस्थान राज्य स्थापत्य कला बोर्ड,जो कुमावत समुदाय को समर्पित है, का गठन किया गया है।

कुमावत उत्पत्ति की पौराणिक कथा 


स्कंदपुराण के नागर खंड में एवं श्री विश्वकर्मा पुराण में शिल्पियों का वर्णन मिलता हैं जो भगवान विश्वकर्मा के पांचों संतानों
 मनु, 
मय,
त्वष्ठा,
शिल्पी और 
देवज्ञ 
में से महर्षि शिल्पी  के वंशज ही शिल्पकार समुदाय अर्थात कुमावत  समाज  के नाम से जाना जाता है| 
कुमावतो को प्राय: गजधर भी कहा जाता है जो दुर्ग के दुर्गपति हुआ करते थे।
कुमावतो को अलग अलग स्थानों  मे  शिल्पी, राजकुमार, राजगीर, संगतरास,राज, मिस्त्री, राजमिस्त्री, पथरछिता(पाषाण से संबंधित शिल्पकार), परचिनिया, पच्चीकार कहा जाता है।
कुमावत जाति के लोग अपने पारंपरिक स्थापत्य कला के अतिरिक्त अभिनय, चित्रकारी, भजन, लोक संगीत इत्यादि से भी संबंधित रहे हैं।

Disclaimer: इस विडियो में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे

|यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ

14.4.25

द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा में अंगूठा देने वाले एकलव्य की कथा



एकलव्य  कहानी विडिओ 


  जब भी गुरु और एक आदर्श शिष्य की बात आती है तो हमेशा ही एकलव्य को याद किया जाता है। एकलव्य महाभारत के महान चरित्रों में से एक है। महाभारत के इस पात्र का जन्म एक भील जाति के राजा हिरण्यधनु के घर हुआ था। एकलव्य की माँ का नाम रानी सुलेखा था। एकलव्य के पिता हिरण्यधनु श्रृंगबेर राज्य में भील कबीले के राजा थे। एकलव्य का मूल नाम अभिद्युम्न था। भील एक धनुर्धारी और शूरवीर जाति होती है। इसीलिए वह बचपन से ही धुनष-बाण चलाने में काफी माहिर भी था।
  महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार एकलव्य धनुर्विद्या में उच्च अभ्यास पाना चाहता था इसीलिए एक दिन द्रोणाचार्य के पास जाता है जो कौरव और पांडवों के भी गुरु थे। एकलव्य उनके पास बहुत निष्ठा और विश्वास लेकर जाता हैं लेकिन छोटे कुल के होने के कारण द्रोणाचार्य ने एकलव्य को अपना शिष्य स्वीकार करने से मना कर देते हैं। उसके बाद एकलव्य भी ठान लेता है कि वह धनुर्विद्या द्रोणाचार्य से ही सीखेंगे इसलिए वह एक वन में आश्रम (कुटिया) बनाकर रहने लगते हैं और वहीं पर पेड़ के नीचे गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा को बिठाकर उन्हीं के सामने प्रत्येक दिन धनुर्विद्या का अभ्यास करता हैं। इसी दौरान एक दिन द्रोणाचार्य अपने शिष्यों और एक कुत्ते के साथ उसी वन में आखेट के लिए जाते हैं। बीच रास्ते में ही कुत्ता वन में भटक जाता है और भटकते भटकते जाकर वह एकलव्य के आश्रम तक पहुंच जाता है। उस समय एकलव्य एकाग्रचित्त होकर अपने धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहा था। लेकिन कुत्ते के भोकने की आवाज़ से एकलव्य के अभ्यास में बाधा आ रही थी। तब एकलव्य ने अपने कौशल से कुत्ते के मुंह में इस तरह बाण चलाएं कि कुत्ते को जरा सी भी चोंट नहीं पहुंची और उसका मुंह भी बंद हो गया। उसके बाद कुत्ता भी असहाय होकर वापस द्रोणाचार्य के पास चला गया। वहां पर द्रोणाचार्य और पांडव कुत्ते के इस हालत को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्हें जानने की तिव्र इच्छा जागी कि आखिर किस धनुर्धर ने इतने कुशल तरीके से कुत्ते के मुंह में इस तरह बाण चलाएं हैं। उस धनुर्धर को खोजते-खोजते वे एकलव्य के पास पहुंच गए। एकलव्य को एकनिष्ठा से धनुर्विद्या का अभ्यास करते देख द्रोणाचार्य को उनके गुरु के बारे में जानने की इच्छा हुई।
एकलव्य द्रोणाचार्य की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वही उसके गुरु हैं। द्रोणाचार्य को उस समय की याद आ जाती है जब उन्होंने एकलव्य को अपना शिष्य स्वीकार करने से मना किया था। एकलव्य की एक निष्ठा और कुशाग्र धनु विद्या का कौशल देख द्रोणाचार्य को आशंका हुआ कि कहीं वह सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर ना बन जाए। क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो द्रोणाचार्य ने अर्जुन को महान धनुर्धर बनाने का जो वचन लिया था वह झूठ साबित हो जाएगा। इसलिए वे गुरु दक्षिणा की मांग करते हैं। एकलव्य गुरु दक्षिणा में अपनी प्राण देने की बात करते हैं। लेकिन द्रोणाचार्य उससे अंगूठा मांग लेते हैं और एकलव्य तत्क्षण बिना कुछ सोचे अपना अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य के समक्ष प्रस्तुत कर देता है।


किसकी सेना में शामिल हुआ एकलव्य?
अंगूठा कटने के बाद भी एकलव्य अंगुलियों से तीर चलाने का अभ्यास करने लगा। इसमें भी पूरी तरह का पारंगत हो गया। युवा होने पर एकलव्य मगध के राजा जरासंध की सेना में शामिल हो गया। जरासंध भगवान श्रीकृष्ण को दुश्मन समझता था। जरासंध ने कईं बार मथुरा पर हमला किये । इन हमलों में एकलव्य भी जरासंध के  साथ था। एकलव्य ने भी द्वारिका की सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया।

कैसे हुई एकलव्य की मृत्यु?
एक बार जब जरासंध ने मथुरा पर हमला किया तो उस समय एकलव्य ने यादव सेना के कईं बड़े योद्धाओं को मार दिया। एकलव्य के पराक्रम को देखकर श्रीकृष्ण को स्वयं उससे युद्ध करने आना पड़ा। श्रीकृष्ण और एकलव्य के बीच युद्ध हुआ, जिसमें एकलव्य मारा गया। एकलव्य के बाद उसका बेटा केतुमान निषाधों का राजा बना। महाभारत युद्ध में केतुमान ने कौरवों का पक्ष लेते हुए युद्ध किया और भीम के हाथों मारा गया।

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ

12.4.25

बजरंग बलि के अवतरण की कहानी ||हनुमान जन्म कथा


हनुमान जन्म कथा विडियो 



  वेदों और पुराणों के अनुसार, पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म चैत्र मंगलवार के ही दिन पूर्णिमा को नक्षत्र व मेष लग्न के योग में हुआ था। इनके पिता का नाम वानरराज राजा केसरी थे। इनकी माता का नाम अंजनी थी। रामचरितमानस में हनुमान जी के जन्म से संबंधित बताया गया है कि हनुमान जी का जन्म ऋषियों द्वारा दिए गए वरदान से हुआ था। मान्यता है कि एक बार वानरराज केसरी प्रभास तीर्थ के पास पहुंचे। वहां उन्होंने ऋषियों को देखा जो समुद्र के किनारे पूजा कर रहे थे।
तभी वहां एक विशाल हाथी आया और ऋषियों की पूजा में खलल डालने लगा। सभी उस हाथी से बेहद परेशान हो गए थे। वानरराज केसरी यह दृश्य पर्वत के शिखर से देख रहे थे। उन्होंने विशालकाय हांथी के दांत तोड़ दिए और उसे मृत्यु के घाट उतार दिया। ऋषिगण वानरराज से बेहद प्रसन्न हुए और उन्हें इच्छानुसार रुप धारण करने वाला, पवन के समान पराक्रमी तथा रुद्र के समान पुत्र का वरदान दिया।

बजरंगबली के जन्म से जुड़ी कथा

धार्मिक कथा के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार है। उनके जन्म को लेकर कहा जाता है कि, जब विष्णु जी ने धर्म की स्थापना के लिए इस धरती पर प्रभु श्री राम के रूप में जन्म लिया, तब भगवान शिव ने उनकी मदद के लिए हनुमान जी के रूप में अवतार लिया था। दूसरी ओर राजा केसरी अपनी पत्नी अंजना के साथ तपस्या कर रहे थे। इस तपस्या का दृश्य देख भगवान शिव प्रसन्न हो उठें और उन दोनों से मनचाहा वर मांगने को कहा।
शिव जी की बात से माता अंजना खुश हो गई और उनसे कहा कि मुझे एक ऐसा पुत्र प्राप्त हो, जो बल में रुद्र की तरह बलि, गति में वायु की गतिमान और बुद्धि में गणपति के समान तेजस्वी हो। माता अंजना की ये बात सुनकर शिव जी ने अपनी रौद्र शक्ति के अंश को पवन देव के रूप में यज्ञ कुंड में अर्पित कर दिया। बाद में यही शक्ति माता अंजना के गर्भ में प्रविष्ट हुई। फिर हनुमान जी का जन्म हुआ था।
  एक अन्य कथा के अनुसार, माता अंजनी एक दिन मानव रूप धारण कर पर्वत के शिखर की ओर जा रही थीं। उस समय सूरज डूब रहा था। अंजनी डूबते सूरज की लालीमा को निहारने लगी। इसी समय तेज हवा चलने लगी और उनके वस्त्र उड़ने लगे। हवा इतनी तेज थी वो चारों तरफ देख रही थीं कि कहीं कोई देख तो नहीं रहा है। लेकिन उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया। हवा से पत्ते भी नहीं हिल रहे थे। तब माता अंजनी को लगा कि शायद कोई मायावी राक्षस अदृश्य होकर यह सब कर रहा था। उन्हें क्रोध आया और उन्होंने कहा कि आखिर कौन है ऐसा जो एक पतिपरायण स्त्री का अपमान कर रहा है।
तब पवन देव प्रकट हुए और हाथ जोड़ते हुए अंजनी से माफी मांगने लगे। उन्होंने कहा, "ऋषियों ने आपके पति को मेरे समान पराक्रमी पुत्र का वरदान दिया है इसलिए मैं विवश हूं और मुझे आपके शरीर को स्पर्श करना पड़ा। मेरे अंश से आपको एक महातेजस्वी बालक प्राप्त होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि मेरे स्पर्श से भगवान रुद्र आपके पुत्र के रूप में प्रविष्ट हुए हैं। वही आपके पुत्र के रूप में प्रकट होंगे। इस तरह की वानरराज केसरी और माता अंजनी के यहां भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में अवतार लिया।

कलियुग में हनुमान जी गंधमादन पर्वत पर रहते हैं

कलियुग के आगमन के समय हनुमान जी ने गंधमादन पर्वत पर ही निवास कर लिया। गंधमादन पर्वत हिमालय के कैलाश पर्वत के उत्तर में स्थित है। प्राचीन काल में सुमेरू पर्वत की चारों दिशाओं में स्थित गजदंत पर्वतों में से एक पर्वत को गंधमादन पर्वत कहा जाता था

11.4.25

राजा भरथरी और पिंगला की पौराणिक कथा



राजा भरथरी और पिंगला की पौराणिक कथा विडियो


   प्रजा हित और अपने जीवन से रुष्ट होने के बाद कई राजाओं के संन्यासी बनने की कथाएं हमने कई बार सुनी है. लेकिन आज हम एक ऐसे राजा के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने अपने पत्नी प्रेम में धोखा खाने के बाद अपना संपूर्ण जीवन वैराग्य में बिता दिया और अंत में वह एक महान संत बनकर उभरे.
बहुत समय पहले की बात है जब उज्जैनी नगर (वर्तमान में उज्जैन) के राजा गंधर्व सेन हुआ करते थे. राजा गंधर्व सेन की दो पत्नियां थी जिनसे पहली पत्नी से उनके पुत्र का नाम भृर्तहरी और दूसरी पत्नी से उनके पुत्र का नाम विक्रमादित्य था. समय के चक्र में जब राजा गंधर्वसेना वृद्ध हो गए तो उन्होंने अपने बड़े पुत्र भृर्तहरी को राजपाठ सौंप दिया. और स्वयं सुख पूर्वक अपनी वृद्धावस्था व्यतीत करने लगे.
भृर्तहरी के राजा बनने के बाद प्रजा की खुशियों का कोई ठिकाना ना था, प्रजा उनके शासन से बेहद प्रसन्न थी. क्योंकि उनका राजा केवल राजा ना होकर धर्म और नीति शास्त्र का बहुत बड़ा ज्ञानी था इसलिए वह अपना शासन भी धर्म के अनुसार ही चला रहा था. इसी कड़ी में राजा भृर्तहरी ने दो विवाह किए.

दो विवाह होने के पश्चात राजा ने “पिंगला” नामक एक युवती से तीसरा विवाह रचाया. पिंगला अत्यंत सुंदर थी और राजा भृर्तहरी उसके प्रेम में पागल हो चुके थे. विवाह के पश्चात उनका ज्यादातर समय पिंगला के पास ही गुजरता था, तीनों रानियों में उन्हें पिंगला ज्यादा प्रिय थी. राजा के अपार स्नेह और प्रेम के बावजूद भी पिंगला उनसे प्रेम नहीं करती थी, वह तो उसी नगर के एक कोतवाल के प्रेम में पागल थी.
एक बार उस राज दरबार में गुरु गोरखनाथ पधारे. अपने महल में गुरु के आगमन के पश्चात राजा ने उनका खूब आदर सत्कार किया और उनकी सेवा की. कई दिनों तक गुरु गोरखनाथ राज दरबार में ही रहे आखिर में भृर्तहरी की सेवा से प्रसन्न होकर उन्होंने उसे एक आदित्य फल भेंट किया. गुरु गोरखनाथ में कहां कि यह फल अद्भुत है यदि तुम इसका सेवन करोगे तो हमेशा तुम जवान बने रहोगे और कभी बुढ़ापा तुम्हारे निकट भी नहीं आयेगा.
राजा ने सोचा की मैं तो राजा हूं मुझे इस फल की क्या आवश्यकता! लेकिन यदि यह फल पिंगला खा लेगी तो वह सदा इसी प्रकार सुंदर बनी रहेगी. इसलिए राजा ने वह फल अपनी रानी पिंगला को दे दिया, उसे यह भी बताया कि यदि वह इस फल का सेवन करेगी तो सदैव सुंदर बनी रहेगी.

पिंगला ने सोचा की यदि यह फल मैं अपने प्रेमी कोतवाल को दे दूं तो वह सदैव मुझे इसी प्रकार से प्रेम करेगा. इसलिए पिंगला ने वह फल ले जाकर कोतवाल को दे दिया. लेकिन कोतवाल पिंगला से प्रेम नहीं करता था वह तो नगर की एक वेश्या के प्रेम में पागल था. पिंगला ने वह फल कोतवाल को तो दे दिया, लेकिन कोतवाल ने वह ले जाकर उस वेश्या को यह फल दे दिया.
वेश्या ने सोचा कि यदि मैं इस फल का सेवन करूंगी और मैं सदैव जवान बनी रहूंगी तो आज ही भर मुझे इस नर्क भरे काम में शरीक रहना पड़ेगा. मैं कभी भी अपने जीवन में मुक्ति प्राप्त नहीं कर पाऊंगी. लेकिन यदि यह फल मैं राजा को ले जा कर दे दूं और राजा इसका सेवन कर ले तो शायद में प्रजा हित में कुछ आवश्यक काम करेंगे. उसने ऐसा ही किया और वह फल उसने राजा को ले जाकर भेंट कर दिया. राजा ने जब उस फल को देखा तो वह आश्चर्य में पड़ गया. उन्होंने पूछा तुम्हें यह फल किसने दिया है? तब उसने बताया कि यह फल तो मुझे नगर के कोतवाल ने दिया है. राजा ने सोचा कि शायद किसी ने पिंगला से यह फल चोरी करके कोतवाल को दे दिया.
राजा ने कोतवाल को बुलवाया और पूछा कि तुम्हें यह फल किस प्रकार प्राप्त हुआ? कोतवाल ने बताया कि यह फल मुझे रानी पिंगला ने ला कर दिया है, वह मुझसे प्रेम करती है लेकिन मुझे उनसे कोई प्रेम नहीं है. यह सुनकर राजा के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्हें मानो कोई जोर का झटका लगा हो उन्होंने सोचा जिस स्त्री से मैंने इस संसार में सबसे ज्यादा प्रेम किया वही स्त्री मुझसे प्रेम नहीं करती! इस घटना ने राजा भर्तृहरि के जीवन को पूरी तरह से पलट कर रख दिया.
अब राजा की इस संसार में कोई रुचि नहीं रह गई थी. अपने साथ हुए इस धोखे के बाद राजा को महल में कोई आसक्ति नहीं थी. उन्होंने राजमहल त्याग कर वैराग्य ग्रहण करने का निश्चय किया. कुछ ही समय में उन्होंने अपना सारा राजपाठ अपने छोटे भाई विक्रमादित्य को सौंप दिया और स्वयं तपस्या की ओर चल दिए.
वह गुफा में पहुंचे और उन्होंने वहां तपस्या शुरू की. एक बार भगवान इंद्र ने उनकी तपस्या भंग करने हेतु उन पर एक पत्थर गिरा दिया, लेकिन भृर्तहरी ने वह पत्थर अपने हाथ में धारण कर लिया. लंबे समय तक वह पत्थर उनके हाथ में ही रहा और जब अपनी तपस्या पूर्ण करके उन्होंने वह पत्थर नीचे रखा उस पर उनके हाथ का निशान बन गया. यह पत्थर आज भी उनके गुफा में उनकी मूर्ति के नीचे रखा हुआ है. समय के साथ उन्होंने कठिन से कठिन तपस्या की और गुरु गोरखनाथ को अपना गुरु बनाया.

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ






8.4.25

गुरु घासीदास का इतिहास और जीवन परिचय


बाबा घासीदास के जीवन परिचय का विडिओ -


 


  गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़) स्थित एक गरीब परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम महंगू दास एवं माता का नाम अमरौतिन था. उनकी पत्नी का नाम सफुरा था. बचपन से ही सत्य के प्रति अटूट आस्था एवं निष्ठा के कारण बालक घासीदास को कुछ दिव्य शक्तियां हासिल हो गईं, जिसका अहसास बालक घासी को भी नहीं था, उन्होंने जाने-अनजाने कई चमत्कारिक प्रदर्शन किये, जिसकी वजह से उनके प्रति लोगों की आस्था एवं निष्ठा बढ़ी. ऐसे ही समय में बाबा ने भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया. उन्होंने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी. उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता के लिए किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ सतनाम पंथ की स्थापना की

गुरू घासीदास की शिक्षा और उपदेश

बाबा घासीदास को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सारंगढ़ (बिलासपुर) स्थित एक वृक्ष के नीचे तपस्या करते समय ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत विषमताओं को ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों के प्रभुत्व को भी नकारा और विभिन्न वर्गों में बांटने वाली जाति व्यवस्था का विरोध भी किया. उनके अनुसार समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और महत्व दिया जाना चाहिए. घासीदास ने मूर्ति-पूजा का विरोध किया. उनके अनुसार उच्च वर्गों एवं मूर्ति पूजकों में गहरा संबंध है. घासीदास जी पशुओं से भी प्रेम करने की शिक्षा देते थे. वे पशुओं पर क्रूर रवैये के खिलाफ थे. सतनाम पंथ के अनुसार खेती के लिए गायों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. घासीदास के उपदेशों का समाज के पिछड़े समुदाय में गहरा असर पड़ा

क्या हैं गुरु घासीदास के सप्त सिद्धांत?

गुरु घासीदास के सात वचन सतनाम पंथ के सप्त सिद्धांत के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिसमें सतनाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद एवं हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्रीगमन का निषेध और दोपहर में खेत न जोतना आदि हैं. बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिये गये उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति प्राप्त हुई
महान् सन्त एवं समाजसुधारक बाबा गुरुघासीदास का जीवन छत्तीसगढ़ की धरती के लिए ही नहीं, अपितु समूची मानव-जाति के लिए कल्याण का प्रेरक सन्देश देता है । सतनामी धर्म के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के यह महान् पुरुष एक सिद्धपुरुष होने के साथ-साथ अपनी अलौकिक शक्तियों एवं महामानवीय गुणों के कारण श्रद्धा से पूजे जाते है ।
छत्तीसगढ़ की जनता को नया जीवन-दर्शन, आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश देने वाले बाबा गुरुघासीदास धार्मिक सन्त और समाजसुधारक थे । उन्होंने सत्य को ही आत्मा माना है । सत्य ही आदिपुराण है, प्रकृति का तत्त्व है । अत: सतनाम (सत्यनाम) को ही पूजने पर ईश्वर की प्राप्ति सम्भव है ।

सत्य से धरणी खड़ी, सत्य से खडा आकाश है ।

सत्य से उपजी पृथ्वी, कह गये घासीदास ।।




यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ