28.3.18

हिन्दी साहित्य: काव्य जगत का इतिहास



काव्य इतिहास

आदिकाल (650 ई०-1350 ई०)
हिन्दी साहित्येतिहास के विभिन्न कालों के नामकरण का प्रथम श्रेय जार्ज ग्रियर्सन को है।
हिन्दी साहित्येतिहास के आरंभिक काल के नामकरण का प्रश्न विवादास्पद है। इस काल को ग्रियर्सन ने 'चरण काल', मिश्र बंधु ने 'प्रारंभिक काल', महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 'बीज वपन काल', शुक्ल ने 'आदिकाल: वीर गाथाकाल', राहुल सांकृत्यायन ने 'सिद्ध- सामंत काल', राम कुमार वर्मा ने 'संधिकाल' व 'चारण काल', हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'आदिकाल' की संज्ञा दी है।
आदिकाल में तीन प्रमुख प्रवृत्तियाँ मिलती है- धार्मिकता, वीरगाथात्मकता व श्रृंगारिकता।
प्रबंधात्मक काव्यकृतियाँ : रासो काव्य, कीर्तिलता , कीर्तिपताका इत्यादि।
मुक्तक काव्यकृतियाँ : खुसरो की पहेलियाँ, सिद्धों-नाथों की रचनाएँ, विद्यापति की पदावली इत्यादि।
विद्यापति ने 'कीर्तिलता' व 'कीर्तिपताका' की रचना अवहट्ट में और 'पदावली' की रचना मैथली में की।
आदिकाल में दो शैलियाँ मिलती हैं डिंगल व पिंगल। डिंगल शैली में कर्कश शब्दावलियों का प्रयोग होता है जबकि पिंगल शैली में कर्णप्रिय शब्दावलियों की। कर्कश शब्दावलियों के कारण डिंगल शैली अलोकप्रिय होती चली गई। जबकि कर्णप्रिय शब्दावलियों के कारण पिंगल शैली लोकप्रिय होती चली गई और आगे चलकर इसका ब्रजभाषा में विगलन हो गया।

'पृथ्वी राज रासो' कथानक रूढ़ियों का कोश है। [(कथानक रूढ़ि (Motiff)- एक प्रकार का प्रतीक जिसके साथ एक पूरी की पूरी कथा जुड़ी हो)]
अपभ्रंश में 15 मात्राओं का एक 'चउपई' छंद मिलता है। हिन्दी ने चउपई में एक मात्रा बढ़ाकर 'चौपाई' के रूप में अपनाया अर्थात चौपाई 16 मात्राओं का छंद है।
आदिकाल में 'आल्हा' छंद (31 मात्रा) बहुत प्रचलित था। यह वीर रस का बड़ा ही लोकप्रिय छंद था।
दोहा, रासा, तोमर, नाराच, पद्धति, पज्झटिका, अरिल्ल आदि छंदों का प्रयोग आदिकाल में मिलता है।
चौपाई के साथ दोहा रखने की पद्धति 'कडवक' कहलाती है। कडवक का प्रयोग आगे चलकर भक्ति काल में जायसी और तुलसी ने किया।

                                                          

अमीर खुसरो को 'हिन्द-इस्लामी समन्वित संस्कृति का प्रथम प्रतिनिधि' कहा जाता है।
आदिकालीन साहित्य के तीन सर्वप्रमुख रूप है- सिद्ध-साहित्य, नाथ-साहित्य एवं रासो साहित्य।
सिद्धों द्वारा जनभाषा में लिखित साहित्य को 'सिद्ध-साहित्य' कहा जाता है। यह साहित्य बौद्ध धर्म के वज्रयान शाखा का प्रचार करने हेतु रचा गया।
सिद्धों की संख्या 84 मानी जाती है। तांत्रिक क्रियाओं में आस्था तथा मंत्र द्वारा सिद्धि चाहने के कारण इन्हें 'सिद्ध' कहा गया। 84 सिद्धों में सरहपा, शबरपा, कण्हपा, लुइपा, डोम्भिपा, कुक्कुरिपा आदि प्रमुख हैं। सरहपा प्रथम सिद्ध है। इन्हें सहजयान का प्रवर्तक कहा जाता है।
सिद्ध कवियों की रचनाएँ दो रूपों में मिलती है 'दोहा कोष' और 'चर्यापद' । सिद्धाचार्यों द्वारा रचित दोहों का संग्रह 'दोहा कोष' के नाम से तथा उनके द्वारा रचित पद 'चर्या पद' के नाम से प्रसिद्ध है।
सिद्ध-साहित्य की भाषा को अपभ्रंश एवं हिन्दी के संधि काल की भाषा मानी जाती है इसलिए इसे 'संधा' या 'संध्या' भाषा का नाम दिया जाता है।
10 वीं सदी के अंत में शैव धर्म एक नये रूप में आरंभ हुआ जिसे 'योगिनी कौल मार्ग', 'नाथ पंथ' या 'हठयोग' कहा गया। इसका उदय बौद्ध-सिद्धों की वाममार्गी भोग-प्रधान योगधारा की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ।
अनुश्रुति के अनुसार 9 नाथ हैं- आदि नाथ (शिव), जलंधर नाथ, मछंदर नाथ, गोरखनाथ, गैनी नाथ, निवृति नाथ आदि। लेकिन नाथ-साहित्य के प्रवर्तक गोरखनाथ ही थे।
बौद्ध-सिद्धों की वाणी में पूर्वीपन का पुट है तो शैव-नाथों की वाणी में पश्चिमीपन का।
'रासो' शब्द की व्युत्पत्ति को लेकर विद्वानों में मतभेद है।
रासो-काव्य को मुख्यतः 3 वर्गों में बाँटा जाता है-
(1) वीर गाथात्मक रासो काव्य : पृथ्वीराज रासो, हम्मीर रासो, खुमाण रासो, परमाल रासो, विजयपाल रासो।
(2) शृंगारपरक रासो काव्य : बीसल देव रासो, सन्देश रासक, मुंज रासो।
(3) धार्मिक व उपदेशमूलक रासो काव्य : उपदेश रसायन रास, चन्दनबाला रस, स्थूलिभद्र रास, भरतेश्वर बाहुबलि रास, रेवन्तगिरि रास।
पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई) : रासो काव्य परंपरा का प्रतिनिधि व सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ, आदिकाल का सर्वाधिक प्रसिद्ध ग्रंथ, काव्य-रूप-प्रबंध, रस-वीर व श्रृंगार, अलंकार- अनुप्रास व यमक (चंदबरदाई के प्रिय), छंद- विविध छंद (लगभग 68), गुण-ओज व माधुर्य, भाषा-राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा, शैली-पिंगल।
पृथ्वीराज रासो में चौहान शासक पृथ्वीराज के अनेक युद्धों और विवाहों का सजीव चित्रण हुआ है।
पृथ्वीराज रासो एक अर्द्धप्रामाणिक रचना है।
परमाल रासो (जगनिक) : मूल रूप से उपलब्ध नहीं है लेकिन इसका एक अंश उपलब्ध है जिसे 'आल्हा खंड' कहा जाता है। इसका छंद आल्हा या वीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
संदेश रासक (अब्दुल रहमान) : एक विरह काव्य है।
रासो काव्य की सामान्य विशेषताएँ :
(1) ऐतिहासिकता व कल्पना का सम्मिश्रण
(2) प्रशस्ति काव्य
(3) युद्ध व प्रेम का वर्णन
(4) वैविध्यपूर्ण भाषा
(5) डिंगल-पिंगल शैली का प्रयोग
(6) छंदों का बहुमुखी प्रयोग

                                                         

चंदबरदाई दिल्ली के चौहान शासक पृथ्वी राज-III चौहान के सामंत व राजकवि थे।
अमीर खुसरो का मूल नाम अबुल हसन था। दिल्ली के सुल्तान जलालुद्दीन खल्जी ने उनकी कविता से खुश होकर उन्हें 'अमीर' का ख़िताब दिया और 'खुसरो' उनका तखल्लुस (उपनाम) था। इस प्रकार वे बन गए-अमीर खुसरो। बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे अरबी, फारसी, तुर्की, संस्कृत एवं हिन्दी के विद्वान थे। उन्होंने फारसी में ऐतिहासिक-साहित्यिक पुस्तकें लिखीं, व्रजभाषा में गीतों-कव्वालियों की रचना की और खड़ी बोली में पहेलियाँ-मुकरियाँ बुझाई। संगीत के क्षेत्र में उन्हें कव्वाली, तराना गायन शैली एवं सितार वाद्य यंत्र का जन्मदाता माना जाता है।

                                                        

विद्यापति बिहार के दरभंगा जिले के बिसफी गाँव रहनेवाले थे। उन्हें मिथिला के महाराजा कीर्ति सिंह और शिव सिंह का संरक्षण प्राप्त था।

जिस रचना के कारण विद्यापति 'मैथिल कोकिल' कहलाए वह उनकी मैथिली में रचित 'पदावली' है। यह मुक्तक काव्य है और इसमें पदों का संकलन है। पूरी पदावली भक्ति व श्रृंगार की धूपछांही है।
प्रसिद्ध पंक्तियाँ
बारह बरस लौं कूकर जीवै अरु तेरह लौं जिये सियार/बरस अठारह क्षत्रिय जीवै आगे जीवन को धिक्कार -जगनिक
भल्ला हुआ जो मारिया बहिणी म्हारा कंतु/लज्जेजंतु वयस्सयहु जइ भग्गा घरु एंतु (अच्छा हुआ जो मेरा पति युद्ध में मारा गया; हे बहिन ! यदि वह भागा हुआ घर आता तो मैं अपनी समवयस्काओं (सहेलियों) के सम्मुख लज्जित होती।) -हेमचंद्र
बालचंद्र विज्जवि भाषा/दुनु नहीं लग्यै दुजन भाषा (जिस तरह बाल चंद्रमा निर्दोष है उसी तरह विद्यापति की भाषा; दोनों का दुर्जन उपहास नहीं कर सकते) -विद्यापति
षटभाषा पुराणं च कुराणंग कथित मया (मैंने अपनी रचना षटभाषा में की है और इसकी प्रेरणा पुराण व कुरान दोनों से ली है) -चंदरबरदाई
'मैंने एक बूंद चखी है और पाया है कि घाटियों में खोया हुआ पक्षी अब तक महानदी के विस्तार से अपरिचित था' (संस्कृत साहित्य के संबंध में) -अमीर खुसरो
पंडिअ सअल सत्य वक्खाणअ/देहहिं बुद्ध बसन्त न जाणअ। [पंडित सभी शास्त्रों का बखान करते हैं परन्तु देह में बसने वाले बुद्ध (ब्रह्म) को नहीं जानते।] -सरहपा

जोइ जोइ पिण्डे सोई ब्रह्माण्डे (जो शरीर में है वही ब्रह्माण्ड में है) -गोरखनाथ
गगन मंडल मैं ऊँधा कूबा, वहाँ अमृत का बासा/सगुरा होइ सु भरि-भरि पीवै, निगुरा जाइ पियासा -गोरखनाथ
काहे को बियाहे परदेस सुन बाबुल मोरे (गीत) -अमीर खुसरो
बड़ी कठिन है डगर पनघट की (कव्वाली)-अमीर खुसरो
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके (पूर्वी अवधी में रचित कव्वाली) -अमीर खुसरो
एक थाल मोती से भरा, सबके सिर पर औंधा धरा/चारो ओर वह थाल फिरे, मोती उससे एक न गिरे (पहेली) -अमीर खुसरो
नित मेरे घर आवत है रात गये फिर जावत है/फंसत अमावस गोरी के फंदा हे सखि साजन, ना सखि, चंदा (मुकरी/कहमुकरनी) -अमीर खुसरो
खीर पकाई जतन से और चरखा दिया जलाय।
आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजाय। ला पानी पिला।
(ढकोसला) -अमीर खुसरो
जेहाल मिसकीं मकुन तगाफुल दुराय नैना बनाय बतियाँ;/के ताब-ए-हिज्रा न दारम-ए-जां न लेहु काहे लगाय छतियाँ- प्रिय मेरे हाल से बेखबर मत रह, नजरों से दूर रहकर यूँ बातें न बनाओ कि मैं जुदाई को सहने की ताकत नहीं रखता, मुझे अपने सीने से लगा क्यों नहीं लेते (फारसी-हिन्दी मिश्रित गजल) -अमीर खुसरो
गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केस/चल खुसरो घर आपने रैन भई चहुँ देस (अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर) -अमीर खुसरो
[नोट : सूफी मत में आराध्य (भगवान, गुरु) को स्त्री तथा आराधक (भक्त, शिष्य) को पुरुष के तीर पर देखने की रचायत है।]
खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वाकी धार।
जो उबरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।। -अमीर खुसरो
खुसरो पाती प्रेम की, बिरला बांचे कोय।
वेद कुरआन पोथी पढ़े, बिना प्रेम का होय।। -अमीर खुसरो
खुसरो रैन सुहाग की जागी पी के संग।
तन मेरो मन पीव को दोऊ भय एक रंग।। -अमीर खुसरो
तुर्क हिन्दुस्तानियम मन हिंदवी गोयम जवाब
(अर्थात मैं हिन्दुस्तानी तुर्क हूँ, हिन्दवी में जवाब देता हूँ।) -अमीर खुसरो
''मैं हिन्दुस्तान की तूती ('तूती-ए-हिन्दुस्तान') हूँ। अगर तुम वास्तव में मुझसे जानना चाहते हो, तो हिंदवी में पूछो, मैं तुम्हें अनुपम बातें बता सकूँगा।'' -अमीर खुसरो
न लफ्जे हिंदवीस्त अज फारसी कम 

(अर्थात हिंदवी बोल फारसी से कम नहीं।) -अमीर खुसरो
आध बदन ससि विहँसि देखावलि आध पिहिलि निज बाहू/कछु एक भाग बलाहक झाँपल किछुक गरासल राहू- नायिका ने अपना चेहरा हाथ से छिपा रखा है। कवि कहता है कि उसका चंद्रमुख आधा छिपा है और आधा दिख रहा है। ऐसा लगता है मानो चंद्रमा के एक भाग को बादल ने ढँक रखा है और आधा दिख रहा है ('पदावली' से) -विद्यापति
'आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गये हैं। उन्हें चढ़ाकर जैसे कुछ लोगों को 'गीत गोविन्द' (जयदेव) के पदों में आध्यात्मिकता दिखती है वैसे ही 'पदावली' (विद्यापति) के पदों में।' -रामचन्द्र शुक्ल
प्राइव मुणि है वि भंतडी ते मणिअडा गणंति/अखइ निरामइ परम-पइ अज्जवि लउ न लहंति।- प्रायः मुनियों को भी भ्रांति हो जाती है, वे मनका गिनते है। अक्षय निरामय परम पद में आज भी लौ नहीं लगा पाते। -हेमचन्द्र (प्राकृत व्याकरण)
पिय-संगमि कउ निददडी पिअहो परोक्खहो केम/मइँ विन्निवि विन्नासिया निदद न एम्ब न-तेम्ब-प्रिय के संगम में नींद कहाँ ? प्रिय के परोक्ष में (सामने न रहने पर) नींद कहाँ ? मैं दोनों प्रकार से नष्ट हुई ? नींद न यों, न त्यों। -हेमचन्द्र (प्राकृत व्याकरण)
जो गुण गोवइ अप्पणा पयडा करइ परस्सु/तसु हउँ कलजुगि दुल्लहहो बलि किज्जऊँ सुअणस्सु।- जो अपना गुण छिपाए, दूसरे का प्रकट करे, कलियुग में दुर्लभ सुजन पर मैं बलि जाउँ। -हेमचन्द्र (प्राकृत व्याकरण)
माधव हम परिनाम निरासा -विद्यापति
कनक कदलि पर सिंह समारल ता पर मेरु समाने -विद्यापति
जाहि मन पवन न संचरई
रवि ससि नहीं पवेस -सरहपा
अवधू रहिया हाटे वाटे रूप विरष की छाया।
तजिवा काम क्रोध लोभ मोह संसार की माया।। -गोरखनाथ
पुस्तक जल्हण हाथ दै चलि गज्जन नृप काज -चंदबरदाई
मनहु कला सभसान कला सोलह सौ बन्निय -चंदरबरदाई
आदिकालीन रचना एवं रचनाकार
रचनाकाररचनास्वयंभू पउम चरिउ, रिट्ठणेमि चरिउ (अरिष्टनेमि चरित)
सरहपा दोहाकोष
शबरपा चर्या पद

कण्हपा कण्हपाद गीतिका, दोहा कोश
गोरखनाथ (नाथ सबदी, पद, प्राण संकली, सिष्या दासन पथ के प्रवर्तक)
चंदरबरदाई पृथ्वीराज रासो (शुक्ल के अनुसार-हिन्दी का प्रथम महाकाव्य)
शार्ङ्गधर हम्मीर रासो
दलपति विजय खुमाण रासो
जगनिक परमाल रासो
नल्ह सिंह भाट विजयपाल रासो
नरपति नाल्ह बीसल देव रासो
अब्दुर रहमान संदेश रासक
अज्ञात मुंज रासो
देवसेन श्रावकाचार
जिन दत्त सूरी उपदेश रसायन रास
आसगु चन्दनबाला रस
जिनधर्म सूरी स्थूलिभद्र रास
शलिभद्र सूरी भारतेश्वर बाहुबली रास
विजय सेन रेवन्तगिरि रास
सुमतिगणि नेमिनाथ रास
हेमचंद्र सिद्ध हेमचन्द्र शब्दानुशासन
विद्यापति पदावली (मैथली में) कीर्तिलता व कीर्तिपताका (अवहट्ट में) लिखनावली (संस्कृत में)
कल्लोल कवि ढोला मारू रा दूहा
मधुकर जयमयंक जस चंद्रिका
भट्ट केदार जयचंद प्रकाश
पूर्व मध्य काल/भक्ति काल (1350ई०-1650 ई०)
भक्ति काल को 'हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल' कहा जाता है।
भक्ति काल के उदय के बारे में सबसे पहले जार्ज ग्रियर्सन ने मत व्यक्त किया। वे ही 'ईसायत की देन' मानते हैं।

ताराचंद के अनुसार भक्ति काल का उदय 'अरबों की देन' है।
                                                                 
                                           
रामचन्द्र शुक्ल के मतानुसार, 'देश में मुसलमानों का राज्य प्रतिष्ठित हो जाने पर हिन्दू जनता के हृदय में गौरव, गर्व और उत्साह के लिए वह अवकाश न रह गया। उसके सामने ही उनके देव मंदिर गिराए जाते थे, देव मूर्तियाँ तोड़ी जाती थीं और पूज्य पुरुषों का अपमान होता था और वे कुछ भी नहीं कर सकते थे और न बिना लज्जित हुए सुन ही सकते थे। ..... अपने पौरुष से हताश जाति के लिए भगवान की शरणागति में जाने के अलावा दूसरा मार्ग ही क्या था ?......
भक्ति का जो सोता दक्षिण की ओर से धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर पहले से ही आ रहा था उसे राजनीतिक परिवर्तन के कारण शून्य पड़ते हुए जनता के हृदय क्षेत्र में फैलने के लिए पूरा स्थान मिला।'
'जिस तरह के उन्मुक्त समाज की कल्पना अंग्रेज कवि शेली ने की है ठीक उसी तरह का उन्मुक्त समाज है गोपियों का।' -आचार्य शुक्ल
'गोपियों का वियोग-वर्णन, वर्णन के लिए ही है उसमें परिस्थितियों का अनुरोध नहीं है। राधा या गोपियों के विरह में वह तीव्रता और गंभीरता नहीं है जो समुद्र पार अशोक वन में बैठी सीता के विरह में है।'-आचार्य शुक्ल
अति मलीन वृषभानु कुमारी।/छूटे चिहुर वदन कुभिलाने, ज्यों नलिनी हिमकर की मारी। -सूरदास
ज्यों स्वतंत्र होई त्यों बिगड़हिं नारी
(जिमी स्वतंत्र भए बिगड़हिंनारी) -तुलसीदास
सास कहे ननद खिजाये राणा रहयो रिसाय
पहरा राखियो, चौकी बिठायो, तालो दियो जराय। -मीरा
संतन ठीग बैठि-बैठि लोक लाज खोई -मीरा
या लकुटि अरु कंवरिया पर
राज तिहु पुर को तजि डारो -रसखान
काग के भाग को का कहिये,
हरि हाथ सो ले गयो माखन रोटी -रसखान
मानुस हौं तो वही रसखान बसो संग गोकुल गांव के ग्वारन -रसखान
'जिस प्रकार रामचरित का गान करने वाले भक्त कवियों में गोस्वामी तुलसीदास जी का स्थान सर्वश्रेष्ठ है उसी प्रकार कृष्णचरित गानेवाले भक्त कवियों में महात्मा सूरदास जी का। वास्तव में ये हिन्दी काव्यगगन के सूर्य और चंद्र है।' -आचार्य शुक्ल
रचि महेश निज मानस राखा
पाई सुसमय शिवासन भाखा -तुलसीदास
मंगल भवन अमंगल हारी
द्रवहु सुदशरथ अजिर बिहारी -तुलसीदास

सबहिं नचावत राम ग़ोसाई
मोहि नचावत तुलसी गोसाई -फादर कामिल बुल्के
'बुद्ध के बाद तुलसी भारत के सबसे बड़े समन्वयकारी है' -जार्ज ग्रियर्सन
'मानस (तुलसी) लोक से शास्त्र का, संस्कृत से भाषा (देश भाषा) का, सगुण से निर्गुण का, ज्ञान से भक्ति का, शैव से वैष्णव का, ब्राह्मण से शूद्र का, पंडित से मूर्ख का, गार्हस्थ से वैराग्य का समन्वय है।' -हजारी प्रसाद द्विवेदी
बहुरि वदन विधु अँचल ढाँकी, पिय तन चितै भौंह करि बांकी खंजन मंजु तिरीछे नैननि, निज पति कहेउं तिनहहिं सिय सैननि। (ग्रामीण स्त्रियों द्वारा राम से संबंध के प्रश्न पूछने पर सीता का आंगिक लक्षणों से जवाब) -तुलसीदास
हे खग हे मृग मधुकर श्रेणी क्या तूने देखी सीता मृगनयनी -तुलसीदास
पूजिये विप्र शील गुण हीना, शूद्र न गुण गन ज्ञान प्रवीना -तुलसीदास
छिति, जल, पावक, गगन, समीरा
पंचरचित यह अधम शरीरा। -तुलसीदास
कत विधि सृजी नारी जग माहीं, पराधीन सपनेहु सुख नाहीं -तुलसीदास
अखिल विश्व यह मोर उपाया
सब पर मोहि बराबर माया। -तुलसीदास
काह कहौं छवि आजुकि भले बने हो नाथ।
तुलसी मस्तक तव नवै धरो धनुष शर हाथ।। -तुलसीदास
सब मम प्रिय सब मम उपजाये
सबते अधिक मनुज मोहिं भावे -तुलसीदास
मेरी न जात-पाँत, न चहौ काहू की जात-पाँत -तुलसीदास
सुन रे मानुष भाई,
सबार ऊपर मानुष सत्य
ताहार ऊपर किछु नाई। -चण्डी दास
बड़ा भाग मानुष तन पावा,
सुर दुर्लभ सब ग्रंथहिं गावा -तुलसीदास
'जिस युग में कबीर, जायसी, तुलसी, सूर जैसे रससिद्ध कवियों और महात्माओं की दिव्य वाणी उनके अन्तः करणों से निकलकर देश के कोने-कोने में फैली थी, उसे साहित्य के इतिहास में सामान्यतः भक्ति युग कहते हैं। निश्चित ही वह हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग था।' -श्याम सुन्दर दास
'हिन्दी काव्य की सब प्रकार की रचना शैली के ऊपर गोस्वामी तुलसीदास ने अपना ऊँचा आसन प्रतिष्ठित किया है। यह उच्चता और किसी को प्राप्त नहीं।' -रामचन्द्र शुक्ल
जनकसुता, जगजननि जानकी।
अतिसय प्रिय करुणानिधान की। -तुलसीदास
तजिए ताहि कोटि बैरी सम जद्यपि परम सनेही। -तुलसीदास
अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम बेल बोई।
सावन माँ उमग्यो हियरा भणक सुण्या हरि आवण री। -मीरा
घायल की गति घायल जानै और न जानै कोई। -मीरा
मोर पंखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।
ओढि पिताबंर लै लकुटी बन गोधन ग्वालन संग फिरौंगी।
भावतो सोई मेरो रसखानि सो तेरे कहे सब स्वाँग करौंगी।
या मुरली मुरलीधर की अधरान धरी अधरा न धरौंगी। - रसखान
जब जब होइ धरम की हानि। बढ़हिं असुर महा अभिमानी।।
तब तब धरि प्रभु मनुज सरीरा। हरहिं सकल सज्जन भवपीरा।। -तुलसीदास
'समूचे भारतीय साहित्य में अपने ढंग का अकेला साहित्य है। इसी का नाम भक्ति साहित्य है। यह एक नई दुनिया है।' -हजारी प्रसाद द्विवेदी
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं।
प्रेम गली अती सांकरी, ता में दो न समाहि।। -कबीर

मो सम कौन कुटिल खल कामी -सूरदास
भरोसो दृढ इन चरनन केरो -सूरदास
धुनि ग्रमे उत्पन्नो, दादू योगेंद्रा महामुनि -रज्जब
सब ते भले विमूढ़ जन, जिन्हें न व्यापै जगत गति -तुलसीदास
केसव कहि न जाइ का कहिए।
देखत तब रचना विचित्र अति, समुझि मनहि मन रहिए।
('विनय पत्रिका') -तुलसीदास
पुष्टिमार्ग का जहाज जात है सो जाको कछु लेना हो सो लेउ -विट्ठलदास
हरि है राजनीति पढ़ि आए -सूरदास
अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम।
दास मलूका कह गए, सबके दाता राम।। -मलूकदास
हाड़ जरै ज्यों लाकड़ी, केस जरै ज्यों घास।
सब जग जलता देख, भया कबीर उदास।। -कबीर
विक्रम धँसा प्रेम का बारा, सपनावती कहँ गयऊ पतारा। -मंझन
कब घर में बैठे रहे, नाहिंन हाट बाजार
मधुमालती, मृगावती पोथी दोउ उचार। -बनारसी दास
मुझको क्या तू ढूँढे बंदे, मैं तो तेरे पास रे। -कबीर
रुकमिनि पुनि वैसहि मरि गई
कुलवंती सत सो सति भई -कुतबन
बलंदीप देखा अँगरेजा, तहाँ जाई जेहि कठिन करेजा -उसमान
जानत है वह सिरजनहारा, जो किछु है मन मरम हमारा।
हिंदु मग पर पाँव न राखेऊ, का जो बहुतै हिंदी भाखेऊ।।
('अनुराग बाँसुरी') -नूर मुहम्मद
यह सिर नवे न राम कू, नाहीं गिरियो टूट।
आन देव नहिं परसिये, यह तन जायो छूट।। -चरनदास
सुरतिय, नरतिय, नागतिय, सब चाहत अस होय।
गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय।। -रहीम
मो मन गिरिधर छवि पै अटक्यो/ललित त्रिभंग चाल पै चलि कै, चिबुक चारु गड़ि ठटक्यो -कृष्णदास
कहा करौ बैकुंठहि जाय
जहाँ नहिं नंद, जहाँ न जसोदा, नहिं जहँ गोपी, ग्वाल न गाय -परमानंद दास
बसो मेरे नैनन में नंदलाल
मोहनि मूरत, साँवरि सूरत, नैना बने रसाल -मीरा
लोटा तुलसीदास को लाख टका को मोल -होलराय
साखी सबद दोहरा, कहि कहिनी उपखान।
भगति निरूपहिं निंदहि बेद पुरान।। -तुलसीदास
माता पिता जग जाइ तज्यो
विधिहू न लिख्यो कछु भाल भलाई -तुलसीदास
निर्गुण ब्रह्म को कियो समाधु
तब ही चले कबीरा साधु। -दादू
अपना मस्तक काटिकै बीर हुआ कबीर -दादू
सो जागी जाके मन में मुद्रा/रात-दिवस ना करई निद्रा -कबीर
काहे री नलिनी तू कुम्हलानी/तेरे ही नालि सरोवर पानी। -कबीर
कलि कुटिल जीव निस्तार हित वाल्मीकि तुलसी भयो -नाभादास
नैया बिच नदिया डूबति जाय -कबीर
भक्तिहिं ज्ञानहिं नहिं कछु भेदा -तुलसी
प्रभुजी मोरे अवगुन चित्त न धरो -सूर
अब लौ नसानो अब न नसैहों [अब तक का जीवन नाश (बर्बाद) किया। आगे न करूँगा।] -तुलसी
अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे -कबीर
संत हृदय नवनीत समाना -तुलसी
रामझरोखे बैठ के जग का मुजरा देख -कबीर
निर्गुण रूप सुलभ अति, सगुन जान नहिं कोई।
सुगम अगम नाना चरित, सुनि मुनि-मन भ्रम होई।। -तुलसी
गौर किमि कहौं बखानी।
गिरा अनयन नयन बिनु बानी।। -तुलसी
दीरघ दोहा अरथ के, आखर थोरे मांहि।
ज्यों रहीम नटकुंडली, सिमिट कूदि चलि जांहि।। -रहीम
प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए -सूर
तब लग ही जीबो भला देबौ होय न धीम।
जन में रहिबो कुँचित गति उचित न होय रहीम।। -रहीम
सेस महेस गनेस दिनेस, सुरेसहुँ जाहि निरंतर गावैं।
जाहिं अनादि अनन्त अखंड, अछेद अभेद सुबेद बतावैं।। -रसखान
बहु बीती थोरी रही, सोऊ बीती जाय।
हित ध्रुव बेगि विचारि कै बसि बृंदावन आय।। -ध्रुवदास
पूर्व-मध्यकालीन/भक्तिकालीन रचना एवं रचनाकार
(A) संत काव्य
बीजक (1. रमैनी 2. सबद 3. साखी; संकलन धर्मदास) कबीरदास
बानी रैदास
ग्रंथ साहिब में संकलित
(संकलन-गुरु अर्जुन देव) नानक देव
सुंदर विलाप सुंदर दास
रत्न खान, ज्ञानबोध मलूक दास
(B) सूफी काव्य
हंसावली असाइत
चंदायन या लोरकहा मुल्ला दाऊद
मधुमालती मंझन
मृगावती कुतबन
चित्रावती उसमान
पद्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम, कन्हावत जायसी
माधवानल कामकंदला आलम
ज्ञान दीपक शेख नबी
रस रतन पुहकर
लखमसेन पद्मावत कथा दामोदर कवि
रूप मंजरी नंद दास
सत्यवती कथा ईश्वर दास
इंद्रावती, अनुराग बाँसुरी नूर मुहम्मद
(C) कृष्ण भक्ति काव्य
सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य लहरी, भ्रमरगीत (सूरसागर से संकलित अंश) सूरदास
फुटकल पद कुंभन दास
परमानंद सागर परममानंद दास
जुगलमान चरित्र कृष्ण दास
फुटकल पद गोविंद स्वामी
द्वादशयश, भक्ति प्रताप, हितजू को मंगल चतुर्भुज दास
रास पंचाध्यायी, भंवर गीत (प्रबंध काव्य) नंद दास
युगल शतक श्री भट्ट
हित चौरासी हित हरिवंश
हरिदास जी के पद स्वामी हरिदास
भक्त नामावली, रसलावनी ध्रुव दास
नरसी जी का मायरा, गीत गोविंद टीका, राग गोविंद, राग सोरठ के पद मीराबाई
प्रेम वाटिका, सुजान रसखान, दानलीला रसखान
सुदामा चरित नरोत्तमदास
(D) राम भक्ति काव्य
राम आरती रामानंद
रामाष्टयाम, राम भजन मंजरी अग्र दास
भरत मिलाप, अंगद पैज ईश्वर दास
रामचरित मानस (प्र०), गीतावली, कवितावली, विनयपत्रिका, दोहावली, कृष्ण गीतावली,
पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवै रामायण (प्र०), रामाज्ञा प्रश्नावली,
वैराग्य संदीपनी, राम लला नहछू तुलसीदास
भक्त माल नाभादास
रामचन्द्रिका (प्रबंध काव्य) केशव दास
पौरुषेय रामायण नरहरि दास
(E) विविध
पंचसहेली छीहल
हरिचरित, भागवत दशम स्कंध भाषा लालच दास
रुक्मिणी मंगल, छप्पय नीति, कवित्त संग्रह महापात्र नरहरि बंदीजन
माधवानल कामकंदला आलम
शत प्रश्नोत्तरी मनोहर कवि
हनुमन्नाटक बलभद्र मिश्र
कविप्रिया, रसिक प्रिया , वीर सिंह, देव चरित(प्र०),
विज्ञान गीता, रतनबावनी, जहाँगीर जस चंद्रिका केशव दास
रहीम दोहावली या सतसई, बरवै नायिका भेद, श्रृंगार सोरठा,
मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी, रहीम रत्नावली रहीम (अब्दुर्रहीम खाने खाना)
काव्य कल्पद्रुम सेनापति
रस रतन पुहकर कवि
सुंदर श्रृंगार सुंदर
पद्दिनी चरित्र लालचंद
'अष्टछाप' के कवि
बल्लभाचार्य के शिष्य (1) सूरदास (2) कुंभन दास (3) परमानंद दास (4) कृष्ण दास
बिट्ठलनाथ के शिष्य (5) छीत स्वामी (6) गोविंद स्वामी (7) चतुर्भुज दास (8) नंद दास
उत्तर-मध्यकाल/रीतिकाल (1650ई० - 1850ई०)
नामकरण की दृष्टि से उत्तर-मध्यकाल विवादास्पद है। इसे मिश्र बंधु ने 'अलंकृत काल', रामचन्द्र शुक्ल ने 'रीतिकाल' और विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने 'श्रृंगार काल' कहा है।
रीतिकाल के उदय के संबंध में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का मत है : 'इसका कारण जनता की रूचि नहीं, आश्रयदाताओं की रूचि थी, जिसके लिए वीरता और कर्मण्यता का जीवन बहुत कम रह गया था। .... रीतिकालीन कविता में लक्षण ग्रंथ, नायिका भेद, श्रृंगारिकता आदि की जो प्रवृत्तियाँ मिलती हैं उसकी परंपरा संस्कृत साहित्य से चली आ रही थीं।
डॉ० नगेन्द्र का मत है, 'घोर सामाजिक और राजनीतिक पतन के उस युग में जीवन बाहय अभिव्यक्तियों से निराश होकर घर की चारदीवारी में कैद हो गया था। घर में न शास्त्र चिंतन था न धर्म चिंतन। अभिव्यक्ति का एक ही माध्यम था-काम। जीवन की बाहय अभिव्यक्तियों से निराश होकर मन नारी के अंगों में मुँह छिपाकर विशुद्ध विभोर तो हो जाता था' ।
हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार, 'संस्कृत के प्राचीन साहित्य विशेषतः रामायण और महाभारत से यदि भक्तिकाल के कवियों ने प्रेरणा ली तो रीतिकाल के कवियों ने उत्तरकालीन संस्कृत साहित्य से प्रेरणा व प्रभाव लिया। ...... लक्षण ग्रंथ, नायिका भेद, अलंकार और संचारी आदि भावों के पूर्वनिर्मित वर्गीकरण का आधार लेकर ये कवि बंधी-सधी बोली में बंधे-सधे भावों की कवायद करने लगे' ।
समग्रतः रीतिकालीन काव्य जनकाव्य नहीं है बल्कि दरबारी संस्कृति का काव्य है। इसमें श्रृंगार और शब्द-सज्जा पर जोर रहा। कवियों ने सामान्य जनता की रुचि को अनदेखा कर सामंतों एवं रईसों की अभिरुचियों को कविता के केन्द्र में रखा। इससे कविता आम आदमी के दुख एवं हर्ष से जुड़ने के बजाय दरबारों के वैभव व विलास से जुड़ गई।
रीतिकाल की दो मुख्य प्रवृत्तियाँ थीं-
(1) रीति निरूपण
(2) श्रृंगारिकता।
रीति निरूपण को काव्यांग विवेचन के आधार पर दो वर्गो में बाँटा जा सकता है
(1) सर्वाग विवेचन : सर्वाग विवेचन के अन्तर्गत काव्य के सभी अंगों (रस, छंद, अलंकार आदि) को विवेचन का विषय बनाया गया है। चिन्तामणि का 'कविकुलकल्पतरु', देव का 'शब्द रसायन', कुलपति का 'रस रहस्य', भिखारी दास का 'काव्य निर्णय' इसी तरह के ग्रंथ हैं।
(ii) विशिष्टांग विवेचन : विशिष्टांग विवेचन के तहत काव्यांगों में रस, छंद व अलंकारों में से किसी एक अथवा दो अथवा तीनों का विवेचन का विषय बनाया गया है। तीनों में रस में और रस में भी श्रृंगार रस में रचनाकारों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई है। 'रसविलास' (चिंतामणि), 'रसार्णव' (सुखदेव मिश्र), 'रस प्रबोध' (रसलीन), 'रसराज' (मतिराम), 'श्रृंगार निर्णय' (भिखारी दास), 'अलंकार रत्नाकर' (दलपति राय), 'छंद विलास' (माखन) आदि इसी श्रेणी के ग्रंथ हैं।
रीति निरूपण की परिपाटी बहुत सतही है। रीति निरूपण में रीति कालीन रचनाकारों की रूचि शास्त्र के प्रति निष्ठा का परिणाम नहीं है बल्कि दरबार में पैदा हुई रचनात्मक आवश्यकता है। इनका उद्देश्य सिर्फ नवोदित कवियों को काव्यशास्त्र की हल्की-फुल्की जानकारी देना है तथा अपने आश्रयदाताओं पर अपने पांडित्य का धौंस जमाकर अर्थ दोहन करना है।
रीतिकालीन कवियों को तीन वर्गों में बाँटा जाता है- रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध एवं रीतिमुक्त।
(i) रीतिबद्ध कवि : रीतिबद्ध कवियों (आचार्य कवियों) ने अपने लक्षण ग्रंथों में प्रत्यक्ष रूप से रीति परम्परा का निर्वाह किया है; जैसे- केशवदास, चिंतामणि, मतिराम, सेनापति, देव, पद्माकर आदि। आचार्य राचन्द्र शुक्ल ने केशवदास को 'कठिन काव्य का प्रेत' कहा है।
(ii) रीतिसिद्ध कवि : रीतिसिद्ध कवियों की रचनाओं की पृष्ठभूमि में अप्रत्यक्ष रूप से रीति परिपाटी काम कर रही होती है। उनकी रचनाओं को पढ़ने से साफ पता चलता है कि उन्होंने काव्य शास्त्र को पचा रखा है। बिहारी, रसनिधि आदि इस वर्ग में आते है।
(iii) रीतिमुक्त कवि : रीति परंपरा से मुक्त कवियों को रीतिमुक्त कवि कहा जाता है। घनानंद, आलम, ठाकुर, बोधा, द्विजदेव आदि इस वर्ग में आते हैं।
रीतिकालीन आचार्यों में देव एकमात्र अपवाद है जिन्होंने रीति निरूपण के क्षेत्र में मौलिक उद्भावनाएं की।
रीतिकाल की दूसरी मुख्य प्रवृत्ति श्रृंगारिकता थी।
(i) रीतिबद्ध कवियों की श्रृंगारिकता :रीतिबद्ध कवियों ने काव्यांग निरूपण करते हुए उदाहरणस्वरूप श्रृंगारिकता रचनाएँ प्रस्तुत की है। केशवदास, चिंतामणि, देव, मतिराम आदि की रचनाओं में इसे देखा जा सकता है।
(ii) रीतिसिद्ध कवियों की श्रृंगारिकता : रीतिसिद्ध कवियों का काव्य रीति निरूपण से तो दूर है, किन्तु रीति की छाप लिए हुए है। बिहारी, रसनिधि आदि की रचनाओं में इसे देखा जा सकता है।
(iii) रीतिमुक्त कवियों की श्रृंगारिकता : रीतिमुक्त कवियों की श्रृंगारिकताविशिष्ट प्रकार की है। रीतिमुक्त कवि 'प्रेम की पीर' के सच्चे गायक थे। इनके श्रृंगार में प्रेम की तीव्रता भी है एवं आत्मा की पुकार भी। घनानंद, आलम, ठाकुर, बोधा आदि की रचनाओं में इसे महसूस किया जा सकता है।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने लिखा है : ''श्रृंगार रस के ग्रंथों में जितनी ख्याति और जितना मान 'बिहारी सतसई' का हुआ उतना और किसी का नहीं। इसका एक-एक दोहा हिन्दी साहित्य में एक-एक रत्न माना जाता है। .... बिहारी ने इस सतसई के अतिरिक्त और कोई ग्रंथ नहीं लिखा। यही एक ग्रंथ उनकी इतनी बड़ी कीर्ति का आधार है। .... मुक्तक कविता में जो गुण होना चाहिए वह बिहारी के दोहों में अपने चरम उत्कर्ष को पहुँचा है, इसमें कोई संदेह नहीं।
जिस कवि में कल्पना की समाहार शक्ति के साथ भाषा की समाहार शक्ति जितनी अधिक होगी उतनी ही वह मुक्तक की रचना में सफल होगा। यह क्षमता बिहारी में पूर्ण रूप से वर्तमान थी। इसी से वे दोहे ऐसे छोटे छंद में इतना रस भर सके हैं। इनके दोहे क्या है रस के छोटे-छोटे छीटें है।''
थोड़े में बहुत कुछ कहने की अदभुत क्षमता को देखते हुए किसी ने कहा है-
सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर।
देखन में छोटे लगे, घाव करै गंभीर।।
अर्थात जिस तरह नावक अर्थात तीरंदाज के तीर देखने में छोटे होते हैं पर गंभीर घाव करते हैं, उसी तरह बिहारी सतसई के दोहे देखने में छोटे लगते है पर अत्यंत गहरा प्रभाव छोड़ते हैं।
रीतिकाल की गौण प्रवृत्तियाँ थीं- भक्ति वीरकाव्य/राज प्रशस्ति व नीति।
रीतिकाल में भक्ति की प्रवृत्ति मंगलाचरणों, ग्रंथों की समाप्ति पर आशीर्वचनों, काव्यांग विवेचन संबंधी ग्रंथों में दिए गए उदाहरणों आदि में मिलती है।
रीतिकाल में लाल कवि, पद्माकर भट्ट, सूदन, खुमान, जोधराज आदि ने जहाँ प्रबंधात्मक वीर-काव्य की रचना की, वहीं भूषण, बाँकी दास आदि मुक्तक वीर-काव्य की। इन कवियों ने अपने संरक्षक राजाओं का ओजस्वी वर्णन किया है।
रीतिकाल में वृन्द, रामसहाय दास, दीन दयाल गिरि, गिरिधर, कविराय, घाघ-भड्डरि, वैताल आदि ने निति विषयक रचनाएँ रची।
रीतिकालीन शिल्पगत विशेषताएँ :
(1) सतसई परम्परा का पुनरुद्धार
(2) काव्य भाषा-वज्रभाषा (श्रुति मधुर व कोमल कांत पदावलियों से युक्त तराशी हुई भाषा)
(3) काव्य रूप-मुख्यतः मुक्तक का प्रयोग
(4) दोहा छंद की प्रधानता (दोहे 'गागर में सागर' शैली वाली कहावत को चरितार्थ करते है तथा लोकप्रियता के लिहाज से संस्कृत के 'श्लोक' एवं अरबी-फारसी के शेर के समतुल्य है।); दोहे के अलावा 'सवैया' (श्रृंगार रस के अनुकूल छंद) और 'कवित्त' (वीर रस के अनुकूल छंद) रीति कवियों के प्रिय छंद थे। केशवदास की 'रामचंद्रिका' को 'छंदों' का अजायबघर' कहा जाता है।
रीतिमुक्त/रीति स्वच्छन्द काव्य की विशेषताएँ : बंधन या परिपाटी से मुक्त रहकर रीतिकाव्य धारा के प्रवाह के विरुद्ध एक अलग तथा विशिष्ट पहचान बनाने वाली काव्यधारा 'रीतिमुक्त काव्य' के नाम से जाना जाता है। रीतिमुक्त काव्य की विशेषताएँ थीं :

(1) रीति स्वच्छंदता
(2) स्वअनुभूत प्रेम की अभिव्यक्ति
(3) विरह का आधिक्य
(4) कला पक्ष के स्थान पर भाव पक्ष पर जोर
(5) पृथक काव्यादर्श/प्राचीन काव्य परम्परा का त्याग

21.3.18

शिवाजी महाराज का इतिहास:Shivaji ka jeevan parichay

                                                              



शिवाजी भारत के महान् योद्धा एवं रणनीतिकार थे, जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुग़ल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वे छत्रपति बने। शिवाजी ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये तथा छापामार युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) को विकसित किया। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनैतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और फ़ारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।
                                       
मराठा राज्य के प्रथम शासक थे शिवाजी महाराज |शिवाजी का जन्म ६ अप्रैल १६२७ को शिवनेर के दुर्ग में हुआ था . शिवाजी के पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था . शाहजी भसले पहले अहमदनगर के निजाम थे और बाद में बीजापुर के दरबार में नौकरी करने लगे | शिवाजी के पालन पोषण का दायित्व पूरा उनकी माता जीजाबाई पर था | शिवाजी बचपन से ही बहुत साहसी थे | कहा जाता है उनकी माता बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की थी , जिनका प्रभाव भी शिवाजी पर पड़ा | माता जीजाबाई बचपन में शिवाजी को वीरता की कहानिया सुनाया करती , जिसका प्रभाव शिवाजी पर पडा | शिवाजी के गुरु थे स्वामी रामदास जिन्होंने शिवाजी की निर्भीकता , अन्याय से जूझने की सामर्थ्य और संगठनात्मक योगदान का विकास किया |
शिवाजी राजे के कुछ बढे होने पर शाहजी ने शिवाजी को अपनी एक जागीर पुणे दे दी | शिवाजी बहुत साहसी थे और सोचते थे की वह दूसरे राजायो की सेवा क्यों करे . शिबवाजी का सपना था मराठो का अलग राज्य हो , इसी सपने को लेकर शिवाजी १८ साल की उम्र से ही सेना इकठा करने लगे . धीरे धीरे एक अलग मराठा राज्य बनाने के उद्देश्य से शिवाजी ने आस पास के छोटे छोटे राज्यो पर आक्रमण करना शुरू कर दिया और उन्हें जीत लिया | शिवाजी ने पुणे के आस पास के कई किलो को जीत लिया और नए किलों का निर्माण भी कराया जैसे ‘ रायगढ़ का किला ‘
शिवाजी को स्वत्रंत राज्य की स्थापना करने में दक्षिण में बीजापुर और अहमदाबाद के सुल्तान और दिल्ली में मुग़ल बादशाह से संघर्ष करना पढ़ा |
शिवाजी को मारने के लिए बीजापुर के सुल्तान ने अपने प्रमुख सेनापति अफजल को एक विशाल सेना के साथ पुणे की तरफ भेजा | अफजल खान ने शिवाजी को मारने के लिए चालाकी से उन्हें अपने तम्बू में संधि करने बुलाया | शिवाजी अपने कुछ सिपाहियों के साथ अफजल से मिलने गए | अफजल शिवजी महाराज को मारता इससे पहले ही शिवाजी ने उसे मार गिराया | शिवाजी की बढ़ती हुई ताकत को देखकर मुग़ल बादशाह शिवाजी को खतरे के रूप में देखने लगा . औरंगजेब ने शिवाजी को मारने के लिए सूबेदार शाहिस्ता खान को भेजा | शिवाजी ने उसे भी हरा दिया |
उसके बाद औरंगजेब ने जयसिंह को शिवाजी के पास भेजा | जयसिंह के समझने पर शिवाजी औरंगजेब से संधि करने औरंगजेब के दरवार में आ गए |वहां औरंगजेब ने शिवाजी को कैद कर दिया | शिवाजी कुछ समय बाद औरंगजेब की कैद से योजना बनाकर निकल गए | इसके बाद १६७० में सूरत पर आक्रमण करके उन्होंने बहुत सी संपत्ति इक्कठी कर ली | शिवाजी का रायगढ़ में पंडित गंगाभट्ट द्वारा राज्याभिषेक हुआ और शिवाजी "छत्रपती शिवाजी महाराज" हो गए | शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के कुछ दिन बाद ही उनकी माता जीजाबाई का देहांत हो गया | शिवाजी ने अपने गुरु की चरण पादुका रखकर शासन किया और अपने गुरु के नाम पर ही सिक्के बनवाये | 1680 में शिवाजी महाराज का देहांत हो गया |
शिवाजी की शासन प्रणाली
शिवाजी महाराज एक कुशल शासक, योग्य सेनापति थे , शिवाजी ने अपनी योग्यता के बल पर मराठो को संगठित करके अलग मराठा साम्राज्य की स्थापना की .
शिवाजी ने अपनी राज्य व्यवस्था के लिए 8 मंत्री नियुक्त किये | उन्हें अष्ट प्रधान कहा जाता था | जिसमे पेशवा का पद सबसे महत्वपूर्ण होता था
साम्राज्य की सुरक्षा के लिए शिवाजी ने एक अनुशासित सेना बनायीं |उन्होंने एक जहाजी बेडा भी बनाया इसलिए शिवाजी को आधुनिक नौ सेना का जनक भी कहा जाता है | शिवाजी छापामार युद्ध प्रणाली का प्रयोग करते थे | भूमि कर मराठा राज्य की आय का मुख्य स्रोत्र था |
मराठा प्रणाली के ८ मुख्य पद
1. पेशवा (प्रधानमंत्री )
2.अमात्य ( मजूमदार )
3.मंत्री
4.सचिव
5.सुमंत
6.सेनापति
7.पंडित राव
8.न्यायधीश
शिवाजी महाराज के उत्तारधिकारी
शिवाजी महाराज के पौत्र शाहू ने एक ब्राह्मण बालाजी विश्वनाथ को अपना पेशवा नियुक्त किया | बालाजी विश्वनाथ ही राज्य की सभी व्यवस्था देखते थे | बालाजी विश्वनाथ ने अपनी योग्यता और कुशलता के बल पर मराठा शासन को मजबूत बनाया . उन्होंने मुग़ल शासक मोह्म्मद शाह रंगीला से दक्षिण इलाके से चौथे और सरदेशमुखी कर बसूलना शुरू कर दिया | और उन सब इलाको पर पुनः अधिकार कर लिया जिसे मुगलो ने अपने अधिकार में ले लिया था | सैनिक और आर्थिक दृस्टि से मराठो ने अपनी शक्ति बढ़ा ली अब वह मुग़ल सेना का सामना भली भांति कर सकते थे | मुगलो के साथ युद्ध करने में मराठो ने छापामार प्रणाली अपनायी .
बालाजी विश्वनाथ के बाद उनका पुत्र बाजीराव ( Peshwa Bajirao )प्रथम को पेशवा के पद पर नियुक्त किया गया | बाजीराव एक कुशल सेनापति व उच्च कोटि का कूटनीतिज्ञ थे | बाजीराव प्रथम के बाद बाजीराव के पुत्र बाजीराव द्वितीय को पेशवा बनाया गया|
बाजीराव द्वितीय का अफगानिस्तान के शासक अब्दाली से पानीपत में युद्ध हुआ | इस युद्ध में मराठाओ की हर हुई | और मराठा साम्राज्य का पतन हुआ |
शिवाजी महाराज की विशेषता
1. अच्छी संगठन शक्ति का होना
शिवाजी ने बिक्री हुए मराठाओ को इक्कठा करके उनकी शक्ति को एक जुट कर एक महान मराठा राज्य की स्थापना की|
2. वीर सैनिक
शिवाजी जैसे वीर भारत देश में बहुत कम हुए हैं , आज भी उनकी वीरता की कहानियो लोगो के उत्साह को बढ़ा देती हैं
3. महान मार्गदर्शक
शिवाजी ने मुगलो के राज्य में हिन्दू साम्राज्य स्थापित करने वाले एक मात्र राजा थे , उन्होंने केवल मराठाओ को ही नहीं वल्कि सभी भारतवासियो को भी नयी दिशा दिखाई|
4.आज्ञाकारी पुत्र और शिष्य
कहा जाता है शिवाजी अपनी माता की हर आज्ञा का पालन करते थे|
शिवाजी महाराज से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां
1. उनका जन्म 6 अप्रैल 1627 को शिवनेर के दुर्ग में हुआ था .
2. शिवाजी की पत्नी का नाम सइबाई था
3. उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में मराठा सेना बनाकर स्वत्रंत मराठा राज्य बनाना प्रारम्भ कर दिया|
4. 1674 में उन्हें छत्रपति की उपाधि दी गयी
5. 1680 में शिवाजी महाराज का देहांत हो गया |
********************

14.3.18

बेरवा समाज एक अध्ययन: Berawa Society A Study

                                                 

 

   बैरवा जाति /समाज मूलत:राजस्थान की मूल निवासी मानी जाती है। हिन्दू धर्म में बैरवा समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में माना जाता हैं। भारतीय संविधान की राज्यवार सूची के अनुसार राजस्थान की अनुसूचित जातियों की सूची में बैरवा समाज को एससी वर्ग में 5 वें नम्बर पर दर्शाया गया हैं। हालांकि ये राजस्थान की अनुसूचित जातियों में की सूची में तो शामिल हो गई, लेकिन कई राज्यों में बैरवा समाज के लोग अब भी एससी वर्ग में शामिल होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बैरवा समाज के लोगों को स्वाभिमानी , ईमानदार और मेहनतकश माना जाता हैं। वर्तमान में देशभर में बैरवा समाज के लोग हर प्रांत और कस्बे में मिल जाएंगें। लेकिन कहा जाता है कि बैरवा समाज के लोग राजस्थान से ही खाने – कमाने के लिए दूसरे प्रदेशों में गए थे और अब वहीं के होकर रह गए। वर्तमान में देशभर में बैरवा समाज की आबादी करीब 11 करोड़ बताई जाती हैं। अकेले राजस्थान में बैरवा समाज 40 से 45 लाख की संख्या में हैं । राजस्थान की विधानसभा की 200 सीटों में से करीब 70 सीटों पर बैरवा समाज के लोगों के वोट जीत – हार का निर्णय करते हैं। प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस, बीजेपी, सपा और दूसरे दलों में 10 से 12 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचते हैं। अब तक का राजस्थान का कोई सा ही मंत्री मंडल ऐसा रहा होगा जिसमें दो से तीन मंत्री बैरवा समाज से लिए जाते रहे हैं। स्वर्गीय बनवाली लाल बैरवा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री रहे हैं। अशोक बैरवा, रामगोपाल बैरवा,कैबिनेट मंत्री, रहे हैं । बाबूलाल वर्मा वर्तमान में खादय मंत्री हैं। बैरवा समाज के स्वर्गीय द्वारका प्रसाद बैरवा, रामकुमार बैरवा, बनवारी लाल बैरवा , जिया लाल बंशीवाल, श्याम लाल बंशीवाल, चर्चित सांसद और राजनेता रहे हैं। बैरवा समाज के लोग मध्यप्रदेश और दिल्ली में भी अपना राजनीतिक वर्चस्व रखते हैं। दिल्ली में प्रकाश आप पार्टी से विधायक चुने गए हैं। इंदौर की महापौर भी बैरवा समाज से ही हैं। कई विधायक, जिला प्रमुख, सांसद बैरवा समाज से हैं। वर्तमान में रामकुमार वर्मा राज्यसभा में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। बैरवा समाज के लोग राजनीति के साथ- साथ प्रशासनिक, पुलिस सेवा में भी अपना दबदबा रखते हैं। लेकिन आबादी के हिसाब से बैरवा समाज के लोग प्रशासनिक सेवाओं में आरक्षित वर्ग की दूसरी जातियों से काफी पिछ़ड़ गए हैं। इसका कारण शिक्षा की ओर ध्यान नहीं देना रहा हैं। हालांकि इससे पूर्व कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी बैरवा समाज से रहे हैं। लेकिन समय के साथ आगे बढ़ने की बजाए समाज के लोगों में शिक्षा का प्रचार – प्रसार कम रहा और समय पर विवाह करने के कारण बैरवा समाज के लोगों का सरकारी नौकरियों की तरफ रुझान घट गया। जिसके चलते आज हमारे समाज के गिनते के अधिकारी – कर्मचारी बचे हैं। लेकिन ये कहा जा सकता है कि अनुसूचित जाति वर्ग में बैरवा समाज अग्रणी , पढ़ा लिखा और समझदार समाज माना जाता हैं। बैरवा समाज के लोगों पर राजनीतिक दल भी भरोसा करते हैं। राजनीतिक दलों के लोगों का कहना है कि इस समाज के लोग जो कहते है वो जरुर करते है भले ही परिणाम कुछ भी हों। इसलिए राजस्थान की सभी राजनीतिक पार्टियों में बैरवा समाज के लोगों को बराबर का भागीदार बनाया जाने लगा हैं। बीजेपी , कांग्रेस, सपा और अन्य दलों में बैरवा समाज की जागरुकता का ही परिणाम है कि उन्हें प्रदेश पदाधिकारी बनाया जाने लगा हैं। हालांकि समाज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जो जगह राजनीतिक दलों में बैरवा समाज को मिलनी चाहिए वो नहीं मिली हैं। लेकिन फिर भी कहीं न कहीं समाज के लोगों ने राजनीतिक दलों में एक पहचान बनाई हैं।

बैरवा समाज का इतिहास
बैरवा समाज के लोगों को राजस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग में माना जाता हैं। राजस्थान की अनुसूचित जातियों की क्रमांक संख्या पांच में बैरवा समाज का नाम हैं। जिससे साफ है कि बैरवा समाज एससी वर्ग की प्रमुख जातियों में से एक हैं। कुछ स्थानों पर बैरवा समाज के लोगों को जयपुर, दौसा , सवाई माधोपुर में बैरवा समाज के लोगों को बोलचाल की भाषा में बलाई के नाम से भी पुकारते हैं। लेकिन बलाई समाज अलग हैं। उनका अपना अलग वजूद हैं। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में रह रहे बैरवा समाज के लोग आज भी आरक्षित वर्ग में नहीं होने से वहां इन्हें अनुसूचित जाति वर्ग का फायदा नहीं मिल रहा। दिल्ली में तो बैरवा समाज के लोग लंबे समय से एससी वर्ग में शामिल करने को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। बैरवा समुदाय के लोग आज भी खेती,पशुपालन ,भवन निर्माण, मजदूरी, खेतीहर मजदूरी, ईंट भट्टों, व्यवसाय, सरकारी और गैर सरकारी विभागों में नौकरियां भी करते हैं। राजस्थान के जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, भरतपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, बारां, झालावाड़, करौली. धौलपुर सहित कई जिलों में अच्छी खासी संख्या में बैरवा समाज के लोग निवास करते हैं। बैरवा समाज के लोग मेहनतकश माने जाते हैं। देश में कहीं भी निवास करे मेहनत – मजदूरी करके ही अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं। कहीं पर भी बैरवा समाज के लोग अस्पृश्य कृत्य नहीं करते । इस जाति के लोगों को मरना मंजूर है लेकिन गलत कर्म या नीच कर्म करना मंजूर नहीं हैं। बताया जाता है कि जहां भी बैरवा जाति के स्वाभिमान पर आंच आने लगी तो इस जाति के लोगों ने अपने घर – जमीन जायदाद छोड़कर दूसरे शहर जाना पसंद किया लेकिन गुलामी मंजूर नहीं की। इसलिए बैरवा समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में ही नहीं सामान्य वर्ग के लोग भी सम्मानीय और स्वाभिमानी मानते हैं। बैरवा समाज के लोग भी दूसरे एससी वर्ग की तरह ही अपने आपको इस देश का मूल निवासी और शासक वर्ग के बताते हैं। इस समाज के लोग भी अपने – आपको आर्यों से पूर्व का मूल निवासी और शासक वर्ग बताता है। क्योंकि आर्यों से पूर्व भारत में अनार्यों का ही शासन था। इसलिए न केवल बैरवा अपितू एससी वर्ग की अधिकांश जातियां ही इस बात के दावे करती हैं कि वे इस देश के शासक रहे हैं। ये दावा एससी वर्ग की तमाम जातियों के लोग , इतिहासकार करते हैं। इसलिए एससी वर्ग के लोग अपने रीति रिवाज भी क्षत्रिय वर्ग की तरह निभाते हैं। हालांकि एससी वर्ग का ये दावा कितना सत्य है ये कोई नहीं जानता है। लेकिन ये दावा सभी जातियों के लोग करते हैं। लेकिन जहां तक बैरवा समाज का सवाल है इस समाज के लोगों का कहना है अनार्यों पर जब आर्यों ने आक्रमण किया तो भारत पर अनार्यों का ही शासन था इसलिए सभी अनार्यों को मार पीट कर उनसे गुलामी स्वीकार कराई गई । जबरन उन्हें दलित बनाया गया। उनसे धीरे-धीरे कर बेगारी ली जाने लगी। और उन्हें समाज के उच्च वर्ग से का निचला तबका कहा जाने लगा। इसलिए आरक्षित वर्ग के लोग आज भी इस बात को ठोक बजाकर कहते है कि इस देश के असली शासक तो दलित आदिवासी ही हैं। हालांकि ये अलग बहस का विषय हो सकता हैं। लेकिन फिर भी बैरवा समाज का इतिहास भी शानदार रहा है और अब इस समाज के लोग वर्तमान को संवारने में लगे हैं। अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
व्यवसाय-रोजगार
     बैरवा समाज की आर्थिक स्थिति दयनीय ही हैं। बैरवा समाज के लोगों के पास खेती की जमीन भी छोटी जोत की होने के कारण आर्थिक रुप से ये वर्ग विकास नहीं कर सका। और दूसरे समाजों की तुलना में आर्थिक रुप से पिछड़ा हुआ और कमजोर ही हैं।
     दूसरा सिर्फ मजदूरी ही आजिविका का साधन होने के कारण ये समाज दूसरे समाजों की तुलना में आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर और पिछड़ा हुआ हैं। ऐसे में सरकार को भी एससी वर्ग के उत्थान के लिए कुछ विशेष योजनाएँ बनानी चाहिए। बैरवा समाज के लोग मुख्यत: खेती, पशु पालन , और मजदूरी पर ही निर्भर थे। पूर्वांतंर में दूसरों के खेतों पर काम करने के लिए आजादी से पूर्व बेगारी ली जाती थी। इसलिए इस जाति के लोगों को अनुसूचित जाति में माना गया। वर्तमान में बैरवा समाज के लोग खेती करने के साथ- साथ भवन निर्माण , मजदूरी, खेतों पर काम करके और अन्य व्यवसाय करके अपना गुजर बसर करते हैं। आज भी इस समाज के सतर फीसदी लोग खेती और भवन निर्माण के काम पर ही निर्भर हैं। लेकिन बैरवा समाज के लोग भी पढ़ – लिखकर अब सरकारी नौकरियों में भी आने लगे हैं। निजी कल –कारखानों में भी काम कर अपना पेट पाल रहे हैं। लेकिन बैरवा समाज के पास खुद के उधोग – धंधे बहुत कम हैं। इसलिए इस जाति के सतर फीसदी लोग आज भी अपने खेतों पर रहकर खेती करते हैं , पशु पालन करते हैं या फिर शहरों में जाकर मजदूरी करते हैं। जिनमें भवन निर्माण का कार्य प्रमुख हैं। भवन निर्माण के साथ जिन परिवारों के पास खेती की जमीन नहीं है वे दूसरों की जमीन पर बंटाई से खेती करते हैं। तो कुछ बड़े खेत मालिकों के खेत ठेके में लेकर काम करते हैं। अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
     इसलिए इस वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। क्योंकि इस जाति के पास कोई स्थाई धंधा नहीं हैं। हालांकि सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में आने से समाज के कुछ लोगों ने अच्छी प्रगति भी की हैं। लेकिन समाज की आबाधी के हिसाब से सरकारी नौकरियों में वो मुकाम हासिल नहीं कर सकी जो दूसरी जातियों ने किया हैं। इसलिए बैरवा समाज के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि इस समाज के लोग रोजी – रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति दूसरे समाजों से कहीं कमजोर ही हैं। इसका मुख्य कारण सबके पास खेती की पूरी जमीन नहीं होना और रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर रहना हैं।
शिक्षा का स्तर-
     बैरवा समाज में आज के समय साक्षरता तो शत – प्रतिशत हैं। लेकिन अधिकांश लोग मात्र साक्षर हैं । महिलाओं में भी पहले के मुकाबले साक्षरता का प्रतिशत बढ़ा हैं। लेकिन बैरवा समाज के लोगों में 10 वीं और 12 वीं पास करने के बाद काम धंधे के चक्कर में फंस कर युवा पढ़ाई छोड़ देते हैं। शहरों में जरुर बैरवा समाज के लोग स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजिनियरिंग,एमबीए, वकालत कर रहे हैं। पढ – लिख कर बैरवा समाज के लोग सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में भी जाने लगे हैं। रेस्टोरेंट, सब्जी विक्रय , किराना स्टोर , फैंशी स्टोर आदि के व्यापार में बैरवा समाज के लोगों ने पहचान बनाई हैं। लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाईस हैं। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में बैरवा समाज के लोगों का भी आरएएस और आईएएस जैसी परीक्षाओं में भी गौरवमयी स्थान हासिल करेंगे। हालांकि अभी भी इन सेवाओं में बैरवा समाज के लोग है लेकिन उनकी गिनती ऊंगलियों पर ही इसलिए समाज में शिक्षा के प्रचार- प्रसार की आवश्यकता हैं।
बेरावा समाज मे विवाह-
     बैरवा समाज में एकल विवाह ही प्रचलन में हैं। हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत लोग विवाह करते हैं। पूर्व में लड़के या लड़की की रिश्तेदार शादियां तय करके विवाह करा देते थे। लेकिन अब समय के साथ बदलाव आया हैं। बैरवा समाज के युवक- युवतियां एक – दूसरे को देखने समझने के बाद ही विवाह के लिए हां करने पर ही परिजन उनका विवाह करते हैं। बैरवा समाज में दहेज प्रथा का भी प्रचलन हैं। लोग अपनी हैसियत के अनुसार लड़के वाले को उपहार देता हैं। नाता प्रथा का भी बैरवा समाज में प्रचलन हैं। पहली पत्नी के मरने या तलाक देने पर दुसरा विवाह करने की छूट हैं। बैरवा समाज में सामूहिक विवाह भी खूब होने लगे हैं। विवाह के लिए बैरवा समाज में स्वंय का, मां , दादी और नानी का गौत्र टालने की परम्परा हैं। हालांकि अब कई स्थानों पर नानी का गौत्र नहीं मानते । सामाजिक मंचों से भी कई बार खूद का मां और दादी का ही गौत्र शादियों में टालने की बात उठने लगी हैं। समाज में बहु पति या बहु पत्नी विवाह का प्रचलन नहीं हैं। विवाह हिन्दू रिति रिवाज से होते हैं। विवाह के दौरान भात भरने , पुत्र होने पर जामणा भरने का रिवाज हैं। लेकिन इस तरह के रिती रिवाजों का अधिकांश लोग विरोध करते हैं। कुछ दकियानूसी लोग ही जामणा, मांडाचपड़ी के रिवाज निभा रहे हैं। अधिकांश तो इन्हें मानते भी नहीं हैं।
बेरावा समाज  के रिती-रिवाज
    बैरवा समाज में रिती रिवाज के नाम पर हिन्दू धर्म की सभी रिती रिवाज मानते हैं। विवाह के समय लग्न भेजना, टीका करना , सगाई करना, चाक –भात, साकड़ी विंधायक और कपड़ों का लेन देन करने और रुपये पैसे देने की रिवाज हैं। विवाह में सात फेरे लेने और सनातन धर्म का पालन करना श्रेष्ठ माना जाता हैं। समाज में आज भी मृत्यु भोज का रिवाज हैं। हालांकि अब ये सीमित हो गया हैं। कुछ लोग इसे सिंबोलिक करने लगे हैं। टीके पर 101 रुपये देने का रिवाज बढ़ने लगा हैं। तीय की बैठक और अन्य रितियां अभी भी चल रही है। धीरेः धीरे इसमें सुधार हो रहा है। खास तौर पर युवा पीढ़ी इन सब पारंपरिक रिति- रिवाजों के खिलाफ हैं। समाज में पहले विवाह का लग्न एक माह फिर 15 दिन और उसके बाद 7 या 8 दिन का भेजा जाने लगा था। अब ये घटकर 3 या 5 दिन का हो गया। लोग अब विवाह भी एक ही दिन में सम्पन्न करने लगे हैं। इसका प्रचलन अधिक से अधिक बढ़ने लगा हैं। लेकिन समाज में दहेद प्रथा बढ़ना चिंता का विषय हैं। विवाह के दौरान पंगत और बफर दोनों ही सिस्टम हैं। ये व्यक्ति की हैसियत के अऩुसार होता हैं। शहरों में शादियां गार्डन में तो कच्ची बस्तियों और गांवों में घर के बाहर ही शादियां होती हैं। शादियों में शाकाहारी खाना ही बनाया जाता हैं। जहां शुद्दता का पूरा ख्याल रखा जाता हैं।
     बैरवा समाज के लोग हिन्दू धर्म के सभी देवी- देवताओं की पूजा पाठ करते हैं। लेकिन फिर भी बैरवा समाज के लोगों में भैरव, पितृ ,भोमिया, शहीद, सातों बहिनें, दुर्गा माता, वैष्णों माता, काली माता, बालाजी, शिवजी , गंगा मैय्या, तेजाजी महाराज, बाबा रामदेव की पूजा पाठ अधिक की जाती हैं। गांवों में लोग बीमार होने पर डाक्टर के पास जाने के बजाय आज भी पहले भैरु – भोमिया या माता के थड़े पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में लोगों का इनसे मोह भंग होने लगा है। और अब बैरवा समाज के लोग राधा स्वामी, धन- धन सतगुरु, जय गुरुदेव, निरंकारी बाबा , मुरारी बापू, के शिष्य बन गए। बैरवा समाज की आधी से ज्यादा आबादी इन सतगुरुओं को मानने लगी हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव भी लोगों पर पड़ा। लोग शाकाहार को अपनाने लगे है। अब लोगों पर बुद्द धर्म का प्रभाव भी पड़ने लगा हैं। कुछ लोगों ने हिन्दू धर्म की भेदभाव की नीतियों से परेशान होकर कई स्थानों पर बौद्द धर्म भी अंगीकार कर लिया हैं। कई लोग बौद्द का प्रचार – प्रसार करने में लगे हैं। लेकिन धर्म के मामले में बैरवा समाज के लोग स्थानीय आधार पर देवी- देवताओं की पूजा पाठ करते हैं। लेकिन बाबा रामदेव को सर्वाधिक लोग मानते हैं। इसके पीछे रामदेव की एससी वर्ग के लोगों के लिए किए गए काम हैं। लोगों में संत – महात्माओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा हैं। इन संत – महात्माओं की शिक्षा का ही असर है कि बैरवा समाज के लोग रुढियों और परम्पराओं से दूर हो रहे हैं। समाज में शिक्षा का असर बढ़ रहा हैं। युवा पीढी नशे से भी दूर हो रही हैं। शाकाहार बढ़ने से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हैं। लोगों में अब ऱाधा स्वामी, धन- धन सतगुरु, निरंकारी , जय गुरुदेव जैसे संत –महात्माओं का प्रभाव बढ़ा हैं। लाखों लोग इनके अनुयायिय बन चुके हैं।
बाबा साहेब

  डाक्टर भीम राव अंबेडकर का समाज के लोगों पर गहरा असर हैं। समाज के लोगों का मानना है कि बैरवा समाज को ही नहीं एससी, एसटी , पिछड़ा वर्ग , मुस्लिम, महिलाओं को सम्मान का अधिकार कहीं न कहीं संविधान से ही मिला हैं। इसलिए बैरवा समाज के लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। बैरवा समाज के लोग बाबा साहेब के साथ – साथ बालिनाथ जी के फालोअर हैं। बैरवा समाज के लोगों में महर्षि बालिनाथ जी के प्रति अटूट श्रद्दा हैं। क्योंकि बैरवा समाज में सामाजिक चेतना का काम बालिनाथ जी महाराज ने बाबा साहब से पूर्व ही कर दिया था। इसलिए बैरवा समाज पर बालिनाथ जी महाराज का अमिट प्रभाव हैं। बैरवा समाज की वर्तमान स्थिति के लिए बालिनाथ जी महाराज और बाबा साहेब का असर हैं। बैरवा समाज के लोगों की महात्मा ज्योबा फूले, सावित्री बाई और रामदेव जी महाराज के प्रति अटूट श्रद्दा हैं। संत रविदास जी भी बैरवा समाज के आदर्श हैं।
बेरावा समाज का रहन सहन पहनावा
बैरवा समाज के लोगों का पहनावा गांवों में पुरुषों का धोती-कमीज और चूंदड़ी या सफेद साफे हैं। वहीं महिलाएं गांवों में घाघरा – लूगड़ी और साड़ी पहनती हैं। लेकिन अब गांवों में भी इस समाज के लोग धोती- कमीज, पेंट – शर्ट –टी शर्ट पहनते हैं। युवाओं में जो धनाढ़य होते हैं कानों में सोने की मुर्कियां पहनने का चलन है। महिलाओं में घाघरा – लूगड़ी के साथ साड़ी, लड़कियां सलवार सूट और अन्य कपड़े पहनती हैं। शादीशुदा महिलाएं पैरों और हाथों में चांदी के कड़े, कमर में कनकती, गले में मंगलसूत्र- पुराने समय में खुंगाली, हाथ में कड़े नेवरे, कंगन कानों में बालियां, नाक में नथ – टीका चूड़े पहनती हैं। बैरवा समाज के लोग आज भी समूह में ही रहना पसंद करते हैं। जहां चार – पांच परिवार समाज के होंगे वहीं पर रहना पसंद करते हैं। शहरों में कच्ची बस्तियों में कालोनियों में फ्लैट्स विलास में भी रहने लगे हैं। लेकिन साफ – सुथरा रहना सबकी आदत में शुमार हैं। साफ – सफाई से रहना इस समाज के लोगों का सलग हैं। रहन – सहन व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता हैं।
बेरवा समाज मे महिलाओं की स्थिति-
     बैरवा समाज भी यूं तो पितृ सतात्मक ही है। लेकिन महिलाओं की भागीदारी सभी कार्यों में अनिवार्य हैं। बैरवा समाज का कोई भी कार्य बगैर महिला की भागीदारी के पूरा नहीं होता। शादी – समारोह से लेकर रिश्तेदारी में लेन-देन सभी कार्यों में महिलाओं की राय लेना जरुरी समझा जाता हैं। यूं कह सकते हैं कि बैरवा समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी और भागीदारी बराबर की हैं। वे घर की उतनी ही पार्टनर है जितना पुरुष हैं। इसलिए महिला शिक्षा पर जोर दिया जा रहा हैं। महिलाओं को समाज में पुरुषों की तरह ही सम्मान दिया जाता हैं। हालांकि पंच- पटेलों में उनकी राय नहीं ली जाती । लेकिन उनका हस्तक्षेप पूरा रहता है। सामाजिक घटनाक्रम और कोई पूजा – पाठ का कार्य बगैर महिला के पूरा नहीं होता। पूरे देश में लड़कियों की संख्या घट रही है लेकिन एससी वर्ग में लड़कियों की संख्या कम नहीं है। बैरवा समाज में आज भी लड़कियों का रेसो लड़कों के बराबर है। जिससे साफ है कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या को पाप समझा जाता हैं। इसिलए उन्हें पढ़ाने में माता- पिता पूरा ध्यान देते हैं। हालांकि गांवों मे लड़कियों का विवाह जल्द करने के चक्कर में उनकी पढ़ाई पूरी नहीं होती हैं। विवाह के लिए भी महिलाओं की स्वीकृति ली जाती हैं। नाता प्रथा करते समय भी महिला की स्वीकृति को जरुरी माना जाता हैं। बैरवा समाज में महिलाओं का स्थान सम्मानीय हैं।

सुधार की आवश्यकता

    यूं तो बैरवा समाज के लोगों ने वक्त के साथ अपने आपको बदलने का प्रयास किया हैं। लेकिन फिर भी विवाह में होने वाली फिजूल खर्ची को रोकने , दहेज प्रथा को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही समाज में लोगों को अंधविश्वासों से दूर रहने के लिए भी अभियान चलाना चाहिए। क्योंकि लोग भोपा – भोपियों के चक्कर में समय और पैसा दोनों बर्बाद कर रहे हैं। समाज में सभी को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। नुकता पृथा को पूरी तरह से बंद करना होगा। जिससे लोगों की बर्बादी रुक सके। जो लोग नशा करते है उन्हें नशे से दूर होना होगा। क्योंकि जब तक समाज में सामाजिक क्रांति नहीं आएगी ये सुधार होने वाले नहीं हैं। हालांकि अब तो सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दंड का प्रावधान होने से लोगों में नशे का चलन कम हुआ है। लेकिन अभी भी इसमें काफी गुंजाईश हैं। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की और ध्यान देना होगा। जिससे लोग आत्मनिर्भर बन सके। शिक्षा को बढ़ावा देना होगा जिससे समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। सरकार भी इस समाज के उत्थान के लिए कुछ विशेष योजनाएं लाएं जिससे बैरवा समाज के लोग भी स्वरोजगार से जूड़ सके। आत्मनिर्भर बन सके। विकास की मुख्यधारा में आ सके।
Disclaimer: इस  content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे
********************


बैरवा समाज में प्रचलित गोत्रों का विवरण:Details of the Gotras in Barwa society





क्रम. सं. मूलगोत्र गोत्रों का उपनामी उच्चारण

अणिजवाल – अनिजवाल, रणिजवाल, उनिजवाल, आनन्दकर, उज्जवल
अन्धेरिया – ओध, अन्धावत
आकोदिया – अकेश, अरविन्द
अरल्या – अलोरिया, अलोरी, अन्जान, अजय, अलोरया, अलिन्द
उचिण्या – उचिनियाँ, अचिनिया, उज्जेनवाल
उमैणा – उमिणिया, उदभिणा, उदभिणिया
उदाणी – उदित, उद्वाल, उदेईवाल, उदिणिया
कारोल्या – करोल,केरोल, कलोलकर, केलकर, करोला
कांकरवाल – काँकर,कीरवाल,काँकोरिया
कामीवाल – कामीवाल,कामी
कालरवाल – कालरा,कारोलिया
कुवाल – कुलवाल,किवाड,कव्वाल
कुण्डारा – खुण्डारा,कुन्दारे,कुन्दन,कुन्द्रा,कदम,खखर
कोलवाल – कोल, कौल, कोदवाल
खटनावाडिया – कठनवडिया,खटाना,वाडिया
खप्परवाडिया – कफनवाडिया, कक्कनवाडिया, वाडिया
खापरया – खापरयिा, खापर
खोडवाल – खोवाल
गांगिया – गंगवाल, गांगी, गंगवंशी,गंगोत्री , गांगे, गोयल
गजराण्या – गजराना, गजरानिया
गोगडया – गोगडे, गोगाडिया, गोवाडिया, गहलोद
गोठवाल – गोथवाल, गोठीवाल, गोडवाल, गोड
गोमलाडू – गोमा, गोभे, गुलाटी, गौरव, गौतम, गोमावत, गुजराल
घुणावत – घुणावत्या, डोणावत, द्रौड, द्रौणावत
चांचोडया – चांचोडिया
चन्दवाडा – चन्द्रनावत, चन्दन चन्द्रावत,चण्डाल
चैडवाल – चेरवाल, चडवाल
चरावण्ड्या – चन्द्रवाल,चरावण्डिया, चावण्ड, चापड, , चहवाण, चैहान, चरावंडा
जाटवा – यादव, जटवाडिया, जाटव
जारवाल – जरवाल, जेरवाल, जावरवाल
जीणवाल – जीनवाल, जीवनवाल, जीन्वाल, जेनल
जेडिया – जेरिया, जडिया
जोणवाल – जोनवाल ,जोरवाल जानेवाल,जूनवाल, जोनरवाल, जौहर
जाजोरया – जाजोरिया
झांटल – बडगोती, बडगोल्या, बदोतरा, बडोतरा, बडगोत्रा, जटिल
टटवाड्या – टटवाल, टटवाडिया, टाटीवाल, टाटावत, टाटा वाडिया
टाटू – कोइ उपनाम नहीं
टोंटा – टावर, टाँक
टैंटवा – टेंटवाल, टडेल,टेंडुला
ठाकुरिया – ठाकरसी, ठुकरिया, ठाकरिया
डबरोल्या – डबरोलिया, डाबी, डबिया, डाबर, डबोत
डोरेलिया, – डोयाॅ,डोरिया, डोरोल्या, डोरेला, डरोलिया
ढण्डेरवाल – दण्देरवाल,उन्डेरवाल, धन्डेरवाल, थंदेरवाल, दादर,
तलावल्या – तलवल्या, तलवाडियां, तिलकर, लिवालिया, तलवार
तोण्गरया – तोपागरिया, तंवर, तेेन
दोंढिया – कोइ उपनाम नहीं
दबकवाल – दबक, दबोह
देवतवाल – देव, देवतराल देतवाल
ध्यावणा – धावनिया, धावन, देवनिया, देवनियाध, धलय, धवन, धमेणिया
धोरण – धौरण, धोरावत
नंगवाडा – नागरवाल,नागर, निहौर, नागा, नागवंशी, नागेशरव,नागावत,
पचवाडिया – पाँचाल, पचेेर, पचवानियाँ
पराल्या – परालिया, पालीवाल, पाल पीलाडिया
पिडुल्या – पिन्डुलिया
पीलाडिया – कोई उपनाम नहीं
पातलवारया – पातलवाल
परसोया – फरसोया, पारस
पेडला – पेडवा, पेरवा
बन्दावड्या – बन्दावदिया, बैनाडा, बैन्दा बनावडिया, बनेरा, बिडला
बमणावत0 – बमनावत, बह्रमावत, ब्ररूपाल
बडोदया – बडोदिया
बारवाल – बहरवाल, बारूपाल
बन्दरवाल – कोई उपनाम नहीं
बासणवाल – बासनवाल, बंशीवाल, बसन, भसन, बंसल
बासोटया – बासोटिया
बीलवाल – बीलवाल
बुआ – ब्बुबदिया
बुहाडिया – कोई उपनाम नहीं
बैथाडा – बेथेडा, बेतेडा, बैथ, बथानिया, बकेडा
बसुआ – कोइ उपनाम नहीं
बागौरया – बागौरिया, भागोरिया, बागडिया, बागडी, बागवंशी
बौररा – बोर्या ,बोहरा वोहरा
बिनोल्या – बिनोलिया
बखण्ड – भखण्ड, अखण्ड
भदाला – भदावर, भदाले, भदावरिया
भरथूण्या – भ्रथूणिया, भरयूनिया, भारती
भिटोल्य – भीटनवाल, भिटोलिया, ब्ठिालिया
भियाणा – भियाानिया, भियाणिया, बिहाणिया, भ्यााणिया
भैण्डवाल – बैण्डवाल, वेदवाल, वेद, बैद, बेनीवाल
मरमट – मरमढ, मरमिट
मीमरोट – मीमरोठ, नीमरोट, मधुकर, मीरवाल, नीमरोह
मुराडया – मुराडिया, मुरारिया,
मेहर – मेहरवाल, मेहरा
माली – मानवीय, मालवीभा, मालवीया,
मीचडवाल – कोइ उपनाम नही
मैनावत – कोइ उपनाम नही
रमण्डवाल – रमन्डवाल, रमनवाल, रमन, रमेटवाल, रमैया,
राजलवाल – राजनवाल , राजावत
राणीवाल – रानीवाल, रानावत, रेनीवाल, राना , रेनवाल
रैसवाल – रेसवाल, रईसवाल, रायसवाल, रेसवाला
रोघिया – रोदिया, रोद, रोड, रल्लावाद, रोलिया
राजौरया – राजोसिया
रेवाड्या – रेवाडिया, रावत, रेवडिया
लकवाल – लांकावाल, लंाका, लक्की,लक्कीवाल
लोटन – कोई उपनाम नही
लोदवाल – लोदीवाल,लोदिया,लोदनवाल,लोघा,लोदी
लोडोत्या – लोडेवा, लालावत,लोखण्डी
लोरवाड्या – लोरवाडिया, लोडवालिया
सरखण्डया – सरकन्डया, सरकाण्डिया, सरखन्डिया,सरेख
सुरेल्या – सुरिला, सुरेलिया, सुरिया
सेकरवाल – सरसूणिया, सरसूनिया
सरसूण्या – सरसूणिया, सारस्वत
सरसूंघा – सरसूतिया, सरस्वत
सरोया – सुरोया , सुरोहिया, सिरोहिया
सीवत्या – सींवतिया, सावत ,सीसोदया
सेररा – शेर,शेरवात,शेरा,शहर
सेवाल्या – सेवालिया,सेवाल,सेवलिया, सहेलिया, शिवाल्या
सुलाण्या – सुलाणिया,सुलानिया,सल्वानिया
सरवडिया – कोई उपनाम नही
वरणमाल – कोई उपनाम नही
हणोत्या – कोई उपनाम नही
हुकीणया – हुकीडिया, हुकीणा
Disclaimer: इस  content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे
********************