श्री रविदास चालीसा
Shree Ravidas Chalisa
Hindi Devotional Songs
बंदों वीणा पाणि को ,देहु आय मोही ज्ञान
पाय बुद्धि रविदास को करों चरित्र बखान
मातु की महिमा अमित है लिखी ना सकत है दास
ताते आयो शरण मे पुरवहु जन की आस
चौपाई
जै होवे रविदास तुम्हारी कृपा करहु हरिजन हितकारी
राहू भक्त तुम्हारे ताता,कर्मा नाम तुम्हारी माता
काशी ढिंग मांडूर स्थाना वर्ण अछूत करत गुजराना
द्वादश वर्ष उम्र जब आई ,तुम्हरे मन हरी भक्ति समाई
रामानन्द के शिष्य कहाए ,पाय ज्ञान निज नाम बढ़ाए
शास्त्र तर्क काशी मे कीन्हों,ज्ञानिन को उपदेश है दीन्हों
गंग मातु के भक्त अपारा ,कौड़ी दीन्ह उनही उपहारा
पंडित जन ताको ले जाही ,गंग मातु को दीन्ह चढ़ाई
हाथ पसारी लीन्ह चेगानी भक्त की महिमा अमित बखानी
चकित भए पंडित काशी के देखि चरित भव भय नाशी के
शेष चालीसा विडियो मे देखे -