लोकसखा पर पढ़ें सटीक जाति इतिहास, पौराणिक कथाएं, मंदिर दर्शन और डॉ. आलोक द्वारा मुक्तिधाम व गौशालों को दान किए गए बेंच व नकद सहयोग की पूरी जानकारी। संस्कृति और समाज: पौराणिक गाथाएं, जाति इतिहास और दान-महिमा: माँ गंगा की उत्पत्ति की रोचक कथा

फ़ॉलोअर

माँ गंगा की उत्पत्ति की रोचक कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ गंगा की उत्पत्ति की रोचक कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23.3.25

माँ गंगा की उत्पत्ति की रोचक कथा | Interesting story of the origin of Mother Ganga

गंगा उत्पत्ति का विडिओ देखें -



माँ गंगा की उत्पत्ति (Ganga River Story) की कहानी बहुत रोचक और प्रेरणादायी है। यह बात उस समय की है जब श्री हरि विष्णु ने देवमाता अदिति के पुत्र के रूप में अपना वामन अवतार लिया था। उस समय धरती और स्वर्ग लोग के अधिपति दैत्यराज बलि थे। वह अपने गुरु शुक्राचार्य के बताए मार्ग पर चलते हुए निरंतर चलने वाले यज्ञ करवाते थे और गरीबों एवं ब्राह्मणो को दान देते थे। उन्हें अपने दानवीर होने का अहंकार था। उनके राज्य काल में देवताओं के लिए बुरा समय चल रहा था। उनके राज्य में असुरों को उनकी सुरक्षा प्रदान थी जिस से आम जन को कष्ट भी भोगने पड़ रहे थे। तब प्रभु ने इस समस्या को हल करने हेतु वामन अवतार लिया।

वामन देव का बलि के दरबार में आगमन
बालक ब्राह्मण रुपी वामन देव दैत्यराज बलि के यज्ञ स्थान पर पहुंचे। जब बलि की नजर उन पर पड़ी तो बलि ने उनसे उनकी इच्छा पूछी। यह सुन वामन देव ने कहा “राजन! आपकी बहुत प्रशंसा सुनी है। आप दानवीर हैं, मुझे केवल उतनी भूमि चाहिए जितनी भूमि मेरे तीन पग (कदम) में नप जाये। यह सुन सभी लोग वामन देव पर हसने लगे। महाराज बलि भी अहंकार में आकर हंस पड़े। फिर हाथ जोड़ कर वामन देव से और भी कुछ मांगने का आग्रह किया परन्तु वामन देव तीन पग भूमि पर अड़े रहे। ब्राह्मण बालक से महाराज बलि ने कहा ” दान के लिए आशवस्त कर मैं पीछे नहीं हटूंगा आखिर मैं दानवीर हूँ। ऐसा तो आपने भी कहा है भगवन! मैं आपको आपकी नापी हुई तीन पग भूमि दान करने का संकल्प लेता हूँ।

वामन देव का विकराल रूप

जैसे ही राजा ने संकल्प लिया वैसे ही वामन देव ने विराट रूप धरा। लोग भयभीत होकर इधर उधर भागने लगे। वामन देव ने एक पग में धरती और दूसरे पग में आकाश को नाप दिया और फिर तीसरे पग के लिए अपने पैर उठाये और बालि की ओर देखा। तभी बलि ने हाथ जोड़ कर अपने घुटनों पर बैठ कर कहा “हे प्रभु! तीसरे पग में आप मुझे नाप लें और मुझपर भी स्वामित्व स्थापित कर ले, यह रहा मेरा मस्तक आपकी सेवा में..आप मेरे मस्तक पर पग धरें।

गंगा की उत्पत्ति

जब प्रभु आकाश को नाप रहे थे तभी उनके पैर का अंगूठा ब्रह्माण्ड में टकराया और वहीं से दिव्य जल बहने लगा, जिससे प्रभु श्री हरी के चरण कमल धुले। वो दिव्य जल की धारा जैसे ही प्रभु के चरण धो कर नीचे की ओर गिरा तभी ब्रह्मा जी ने उस जल की धारा को अपने कमण्डल में धारण कर लिया। और यही जल धारा ब्रम्हा जी की पुत्री गंगा कहलायीं। ये जल धारा श्री हरि विष्णु के पैर यानि पद से टकरा कर निकली इसलिए देवी गंगा को विष्णुपदी भी कहते हैं।

भागीरथी

महाराज भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी गंगा के पिता भगवान ब्रम्हा जी ने उन्हें धरती पे अवतरित होने की आज्ञा दी। किन्तु देवी गंगा की जल धारा के वेग को सहने की क्षमता धरती में नहीं थी इसलिए कैलाशपति प्रभु शिव ने उन्हें अपने जटाओं में धारण किया। और इसलिए देवादि देव महादेव को गंगाधर भी कहते हैं। महाराज भागीरथी की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने अपनी एक जटा खोल देवी गंगा को धरती पर आने दिया। माता गंगा ने धरती पर आकर भागीरथी के पूर्वजों को मुक्ति दी और माता गंगा की सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण अमृत तुल्य जल धारा मनुष्यों के लिए कल्याणमयी सिद्ध हुई। माता गंगा को देवनदी भी कहतें हैं। 

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ