भूतेश्वर महादेव मंदिर उमरिया हेतु
दामोदर पथरी अस्पताल शामगढ़ का दान
समाजसेवी
आद्यात्मिक दान-पथ
साहित्य मनीषी डॉ.दयाराम जी आलोक राजस्थान और मध्यप्रदेश के मंदसौर,आगर नीमच ,झालावाड़ ,रतलाम और झाबुआ जिलों के मंदिरों ,मुक्ति धाम और गौशालाओं में निर्माण व विकास हेतु नकद और आगंतुकों के बैठने हेतु सीमेंट की बेंचें दान देने का अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं.
डॉ.आलोक जी एक सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और वे अपनी 5 वर्ष की कुल पेंशन राशि दान करने के संकल्प के साथ आध्यात्मिक दान-पथ पर अग्रसर हैं . 151 से अधिक संस्थानों में बैठक व्यवस्था उन्नत करने हेतु सीमेंट बेंचें और रंग रोगन के लिए नकद दान के अनुष्ठान में आपकी वो राशि भी शामिल है जो google कंपनी से उनके ब्लॉग और You tube चैनल से प्राप्त होती है| समायोजित दान राशि और सीमेंट बेंचें पुत्र डॉ.अनिल कुमार राठौर "दामोदर पथरी अस्पताल शामगढ़ "के नाम से समर्पित हो रही हैं.
राजस्थान के झालावाड़ जिले मे गंगधार तहसील के अंतर्गत एक छोटा सा ग्राम है उमरिया | यहाँ नव निर्मित भूतेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है| यह मंदिर मुख्य मार्ग के समीप है| हरे भरे वृक्ष इस मंदिर की शोभा बढ़ाते प्रतीत होते हैं| मंदिर का प्रांगण विशाल है|यहाँ आस पास के गांवों के लोग अपने धार्मिक,सामाजिक उत्सव और रीति रस्मों संबंधित आयोजन करते रहते हैं| मंदिर जाने के लिए शामगढ़ ,सुवासरा ,डग से बसें उपलब्ध रहती हैं| निकटतम कस्बा डग यहाँ से 12 किलोमीटर दूर है| सावन के महीने मे यहाँ यात्रियों और दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या देखी जा सकती है| इस मंदिर मे दर्शनार्थियों के लिए बैठने की सुविधा के मध्ये नजर साहित्य मनीषी ,समाजसेवी डॉ. दयाराम जी आलोक 9926524852 के आदर्शों से प्रेरित पुत्र डॉ.अनिल कुमार राठौर ,दामोदर पथरी अस्पताल शामगढ़ 9826795656 द्वारा 5 सीमेंट बेंच भेंट की गई हैं| मंदिर के विकास हेतु पाँच हजार रुपये नकद विक्रम सिंग जी , मंदिर कोषाध्यक्ष के बेंक अकाउंट मे फोन पे किए गए हैं|



