21.3.25

कर्म में अकर्म कैसे | विश्वामित्र और वशिष्ठ की कहानी

कर्म में अकर्म कैसे | विश्वामित्र और वशिष्ठ की कहानी का विडिओ 


 

कर्म में अकर्म कैसे | विश्वामित्र और वशिष्ठ की कहानी

वैदिककाल की बात है । सप्त ऋषियों में से एक ऋषि हुए है महर्षि वशिष्ठ । महर्षि वशिष्ठ राजा दशरथ के कुलगुरु और श्री राम के आचार्य थे ।
 
उन दिनों महर्षि वशिष्ठ का आश्रम नदी के तट के सुरम्य वातावरण में था । महर्षि वशिष्ठ अपनी पत्नी अरुन्धती के साथ गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ – साथ योगाभ्यास और तपस्या में भी लीन रहते थे ।
 
उन्हीं दिनों राजा विश्वामित्र जो अब राजपाट अपने पुत्र के हवाले कर घोर तपस्या में संलग्न थे । महर्षि विश्वामित्र का आश्रम भी थोड़ी ही दूर नदी के दूसरी ओर स्थित था ।
 
असल में बात यह थी कि महर्षि वशिष्ठ द्वारा नन्दनी गाय नहीं दिए जाने के कारण राजा विश्वामित्र उसे छिनकर ले जाना चाहते थे । तब नन्दनी गाय ने महर्षि वशिष्ठ की अनुमति से विश्वामित्र की सम्पूर्ण सेना को धराशायी कर दिया था । अतः महर्षि वशिष्ठ से अपनी हार का बदला लेने के लिए विश्वामित्र घोर तपस्या कर रहे थे ।
 
महर्षि वशिष्ठ एकाकी जीवन की कठिनाइयों से भलीभांति परिचित थे । अतः उन्होंने महर्षि विश्वामित्र के भोजन की व्यवस्था अपने ही आश्रम में कर रखी थी । विश्वामित्र भी भली प्रकार जानते थे कि महर्षि वशिष्ठ की पत्नी बहुत ही सुसंस्कारी है । अतः उनके हाथों से बना भोजन उनकी साधना में कोई अड़चन पैदा नहीं करेगा ।
 
हमेशा की तरह एक दिन अरुन्धती महर्षि विश्वामित्र का भोजन लेकर निकली । वर्षाकाल का समय था । पानी इतना गिरा कि नदी से निकलना मुश्किल हो गया । मार्ग की कठिनाई से व्यथित होकर उन्होंने यह समस्या महर्षि वशिष्ठ को बताई ।
 
महर्षि वशिष्ठ बोले – “ हे देवी ! तुम संकल्प पूर्वक नदी से यह निवेदन करो कि यदि तुम एक निराहारी ऋषि की सेवा में भोजन ले जा रही हो तो वह तुम्हें मार्ग प्रदान करें ” इतना सुनकर अरुन्धती चल पड़ी । महर्षि के कहे अनुसार उन्होंने नदी से विनती की और नदी ने उन्हें रास्ता प्रदान किया । अरुन्धती ने ख़ुशी – ख़ुशी विश्वामित्र तक भोजन पहुंचा दिया ।
 
भोजन देने के बाद जब वह वापस लौटने लगी तब भी नदी का उफ़ान जोरों – शोरों पर था । व्यथित होकर वह वापस आकर आश्रम में बैठ गई । तब महर्षि ने वापस लौटने का कारण पूछा तो वह बोली – “ ऋषिवर ! नदी का उफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा । लगता है आज यही रुकना पड़ेगा ।”
 
इसपर महर्षि विश्वामित्र बोले – “हे देवी ! इसमें रुकने की कोई आवश्यकता नहीं । आप जाइये और संकल्प पूर्वक नदी से विनती कीजिये कि यदि मैं आजीवन ब्रह्मचारी महर्षि की सेवा में जा रही हूँ तो मुझे रास्ता प्रदान करें ।”
 
महर्षि के कहे अनुसार अरुन्धती ने विनती की और नदी ने रास्ता दे दिया । वह पूर्ववत अपने स्वामी के पास लौट गई ।
 
जब घर आकर उन्होंने से प्रार्थना के साथ किये गये संकल्पों पर विचार किया तो उनका माथा ठनका । उन्हें आश्चर्य हुआ कि “यदि मैं महर्षि विश्वामित्र को प्रतिदिन भोजन देकर आती हूँ तो फिर वह निराहारी कैसे हुए ? और जबकि मैं अपने पति के कई पुत्रों की माँ बन चुकी हूँ तो फिर ये ब्रह्मचारी कैसे ? वो भी आजीवन ?” अरुन्धती बहुत सोचने पर भी इस रहस्य को समझ नहीं पाई । अतः वह दोनों प्रश्न लेकर अपने पति महर्षि वशिष्ठ के पास गई और पूछने लगी ।
 
तब महर्षि वशिष्ठ बोले – “ हे देवी ! तुमने बड़ी ही सुन्दर जिज्ञासा व्यक्त की है । जिस तरह निष्काम भाव से किया गया कर्म मनुष्य को कर्मफल में नहीं बांधता । जिस तरह जल में खिलकर भी कमल सदा उससे दूर रहता है । उसी तरह जो तपस्वी केवल जीवन रक्षा के लिए भोजन ग्रहण करता है वह सदा ही निराहारी है और जो गृहस्थ लोक कल्याण के उद्देश्य से केवल पुत्र प्राप्ति के लिए निष्काम भाव से अपनी पत्नी से सम्बन्ध स्थापित करता है, वह आजीवन ब्रह्मचारी ही है ।
 
अब अरुन्धती की शंका का समाधान हो चूका था ।
 
इस दृष्टान्त से हमें यह सीख मिलती है कि असल में कोई कर्म बुरा नहीं है बल्कि उस कर्म के प्रति आसक्ति बुरी है । जहाँ आसक्ति है वहाँ दुःख होगा और जहाँ दुःख है वहाँ बंधन निश्चित है ।

===

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ

17.3.25

काकुत्स्थ क्षत्रिय दर्जी समाज की उत्पत्ति और इतिहास | History of Kakutsth kshtriya darji community




काकुत्स्थ दर्जी समुदाय का इतिहास विडियो 


  भारत के विभिन्न हिस्सों और राज्यों में रहने वाले हिंदू दर्जी के  कुलों में काकुस्थ, दामोदर वंशी, देसाई ,टाँक , जूना गुजराती ,साई  सुथार ,सोरठिया शामिल हैं, (ये गुजरात , पंजाब , हरियाणा , दिल्ली एनसीआर , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ , ओडिशा और कर्नाटक में रह रहे हैं )। कर्नाटक में दारज़ी समुदाय को पिस्से, वेड, काकाडे और सन्यासी के नाम से जाना जाता है। ओडिशा में: महाराणा, महापात्र, जिन्हें उपनाम के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
कोकुत्स्थ:- काकुत्स्थ क्षत्रिय समाज अपने आप को अयोध्या के इक्ष्वाकु वंश से जोड़ते हैं एवं महाराज पुरंजय के वंशज मानते हैं। वे अपने आप को सूचीकार ( दर्जी) कहते हैं | इस समाज का वर्ण परिवर्तन के पीछे पौराणिक आख्यान लगभग छीपा समाज जैसा ही है। यह समाज भी संत नामदेव को अपने समाज का मानते हैं।
काकुत्स्थ एक वंश था और दर्जी एक समाज है
काकुत्स्थ, अयोध्या के सूर्यवंशी राजा थे.
वे विकुक्षि के पुत्र, इक्ष्वाकु के पौत्र, और वैवस्वत मनु के प्रपौत्र थे.
दशरथ, काकुत्स्थ के वंशज थे.
देवासुर संग्राम में इन्होंने वृषरूपधारी इंद्र के कुकुद् अर्थात्‌ डील (कूबड़) पर सवार होकर राक्षसों को पराजित किया था.
इनके पुत्र अनेना और पौत्र पृथु हुए.
कूर्म तथा मत्स्य पुराणों में इनके एक पुत्र का नाम सुयोधन भी दिया है.
दर्जी समाज
दर्जी समाज में कई उपजातियों का समावेश है, जैसे कि नामदेव, काकुसथ,  सक्सेना, श्रीवास्तव, टांक, टेलर, आदि.
दर्ज़ी शब्द का शाब्दिक अर्थ दर्जी का व्यवसाय है.
काकुस्थ दर्जी अपना गुरु नामदेव जी को मानते हैं जो महान संत हो चुके हैं| 
मुस्लिम दर्ज़ी बाइबिल और कुरान के पैगम्बरों में से एक इदरीस ( हनोक ) के वंशज होने का दावा करते हैं.
भारतीय (गुजरात और मुंबई) में दर्जी उपनाम मुख्य रूप से पारसी व्यावसायिक नाम है.
यह अंग्रेज़ी शब्द टेलर से लिया गया है.
सभी दर्जी उपजातियों  के एकीकरण की आज समय की जरूरत है| पीपावंशी दर्जी  काम तो सिलाई का करते हैं लेकिन क्षत्रित्व  का अहम उनसे छूटता नहीं है| वैसे दर्जी उपजातियों के इतिहास का गहराई से अन्वेषण करें तो  ज्ञात होगा कि  ज्यादातर  दर्जी उपजातियों  की गोत्र क्षत्रियों की है जैसे -राठौर ,सोलंकी,परमार,पँवार, सीसोदिया ,वागेला ,चौहान आदि |स्पष्ट है कि दर्जी समाज की उत्पत्ति  क्षत्रिय कुल से हुई है| 
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे।

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ


15.3.25

कोइरी जाति का गौरव शाली इतिहास /History of Koiri caste

कोइरी  जाति का इतिहास  का विडिओ देखें 


कोइरी (Koeri, Koiry or Koiri) भारत में पाया जाने वाला एक जाति समुदाय है. यह एक मूल निवासी क्षत्रिय जाति है. परंपरागत रूप से यह प्रभावशाली जाति है.आजादी के बाद बिहार, झाारखण्ड और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं. इनमें से कई अब अपने परंपरागत व्यवसाय कृषि को छोड़कर व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, सेना और पुलिस सेवा आदि में कार्यरत हैं. इन्हें सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना बहुत पसंद है

कोइरी की उत्पत्ति कैसे हुई?

कोइरी भगवान राम के पुत्र कुश से अपनी उत्पत्ति का दावा करते हैं. एक अन्य मान्यता के अनुसार, यह गौतम बुध के वंशज हैं. कोइरी समाज में कई प्रसिद्ध लोगों ने जन्म लिया है, जिनमें प्रमुख हैं- उपेन्द्र कुशवाहा, केशव प्रसाद मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा, महाबली सिंह, सम्राट चौधरी, संघमित्रा मौर्या
स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबा सत्यनारायण मौर्य.

 कोइरी जाति के लोग, बिहार और उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से पाए जाते हैं.
  बिहार के कोइरी भारत की स्वतंत्रता से पहले कई किसानों के विद्रोह में भाग लेते थे। प्रसिद्ध चंपारण विद्रोह के दौरान चंपारण में वे किसी भी अन्य समुदाय की तुलना में अधिक थे। हालांकि मुख्य रूप से कृषक कोइरी लोगों का भारतीय सेना में व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व है। भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट का गठन अन्य बिहारी समुदायों के लोगों के अलावा कोइरी जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है;भूमि सुधार के बाद के दौर में जब भूमिहीन दलितों के पक्ष में भूमि सीलिंग और भूमि अवाप्ति का मुद्दा चरम पर था, नक्सलियों की हिंसा को विफल करने के लिए और कुर्मियों (उत्तर भारत की एक कृषक जाति) के साथ-साथ अपनी भूमि को बचाने के उद्देश्य से कोईरिओ ने एक उग्रवादी संगठन का गठन किया जिसे भूमि सेना कहा जाता है, जो नालंदा और बिहार में जाति के अन्य गढ़ों के आसपास सक्रिय थी।भूमि सेना पर दलितों और कभी-कभी उच्च जातियों के खिलाफ अत्याचार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।
कोइरी लोग, भूमि अधिग्रहण करके, उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर, और राजनीतिक शक्ति हासिल करके कृषि समाज में उभरे हैं.
कोइरी लोग, व्यापार, शिक्षा, और दूसरे क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं.
कोइरी लोग, पारंपरिक जजमानी प्रणाली को अस्वीकार करते हैं.
कोइरी लोग, अपने अनुष्ठानों के लिए कोइरी पुजारी को नियुक्त करते हैं.
कोइरी लोग, विधवा पुनर्विवाह को मंज़ूरी देते हैं.
स्वतंत्रता के बाद के भारत में, कोइरी को बिहार के चार ओबीसी समुदायों के समूह का हिस्सा होने के कारण उच्च पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिन्होंने समय के साथ भूमि अधिग्रहण किया, उन्नत कृषि तकनीक को अपनाया और भारत के कृषि समाज में उभरते कुलकों का एक वर्ग बनने के लिए राजनीतिक शक्ति प्राप्त की।

राजनीति

राजनीति के क्षेत्र में इनका वर्चस्व मुख्यता 1980 से शुरू हुआ परन्तु 1934 में, तीन मध्यवर्ती कृषि जातियों कोएरी , यादव और कुर्मीयो ने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया, जिसे त्रिवेणी संघ कहा गया, जो कि लोकतांत्रिक राजनीति में सत्ता साझा करने की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए थी, जिस पर तब तक उच्च जातियां हावी थी। नामकरण त्रिवेणी संगम से लिया गया था, जो तीन शक्तिशाली नदियों गंगा, यमुना और आदिम नदी सरस्वती के संगम है। । इस राजनीतिक मोर्चे से जुड़े नेता क्रमशः "चौधरी यदुनंदन प्रसाद मेहता" "सरदार जगदेव सिंह यादव"," और "डॉ। शिवपूजन सिंह" कोइरी , यादव और कुर्मीयो के जातिय नेता थे। त्रिवेणी संघ केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के सभी रूढ़िवादी तत्वों को दूर करना था, जो उच्च जाति के जमींदारों और पुरोहित वर्ग द्वारा समर्थित थे। अरजक संघ संगठन भी इस क्षेत्र में सक्रिय था, जो इन मध्यवर्ती जातियों द्वारा बनाया गया था। । इसके अलावा, यदुनंदन प्रसाद मेहता और शिवपूजन सिंह ने भी प्रसिद्ध जनेऊ अंदोलन में भाग लिया था, जिसका उद्देश्य "पवित्र धागा" पहनने के लिए पुजारी वर्ग के एकाधिकार को तोड़ना था। "यदुनंदन प्रसाद मेहता" ने 1940 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट नीति को उजागर करने के लिए त्रिवेणी संघ का बिगुल नामक एक किताब भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर पिछड़ों के खिलाफ भेदभाव करने का दावा किया। त्रिवेणी संघ के सदस्यों ने गांधीजी को भी आश्वस्त किया कि स्वतंत्रता की जड़ें समाज के बुद्धिजीवी और उच्च वर्ग के बजाय उनमें निहित हैं।
बाद में 1980 में ये तीन जातियां फिर से एक हुई और सफतापूर्वक राजनीति में अपना प्रभाव स्थापित किया।व्यक्तिगत टकराव की वजह से कोइरी कुर्मी जाति के नेता यादवों से अलग हुए और दो प्रमुख राजनीतिक दल जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण हुआ। .कोइरी जाति के नेता बी पी मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा रहे है।उन्हें अपनी जाति के साथ साथ दलित वर्ग का भी समर्थन प्राप्त था। बिहार के राजनीतिक इतिहास में बाबू जगदेव प्रसाद का भी खासा नाम रहा है जो कोइरी समुदाय से ही थे उन्हें बिहार के लेनिन के नाम से जाना जाता है। 

सामाजिक स्थिति

1896 में कोइरी की आबादी लगभग 1.75 मिलियन थी। वे बिहार में बहुत थे, और उत्तर पश्चिमी प्रांतों में भी पाए जाते थे। आनंद यांग द्वारा तैयार सारणीबद्ध आंकड़ों के अनुसार, 1872 और 1921 के बीच उन्होंने सारण जिले में लगभग 7% आबादी का प्रतिनिधित्व किया। बिहार के सारण जिले में आनंद यांग द्वारा किए गए ब्रिटिश राज के दौरान अध्ययन से पता चला कि कोइरी केवल राजपूतों और ब्राह्मणों के बाद प्रमुख भूस्वामियों में से थे। उनके अनुसार, राजपूत (24%), ब्राह्मण (11%) और कोइरी (9%) पासी और यादवों के लगभग बराबर, क्षेत्र पर काम करते थे। जबकि भूमिहार और कायस्थ जैसे अन्य लोग अपेक्षाकृत कम क्षेत्र पर काम करते थे। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, कोइरी, कुर्मी और यादव जैसी मध्यम जातियों की पहली जीत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन और भूमि की आकार को ठीक करना था। उच्च जाति खुद को जमींदार मानती थी और अपने विशाल क्षेत्रों में काम करना उनके लिए सम्मान की हानि थी। किसान जातियों में ऐसा कोई रूढ़िवादी नहीं था जिसके बजाय उन्होंने अपनी किसान पहचान पर गर्व किया। इन तीन प्रमुख पिछड़ी जातियों ने धीरे-धीरे अपनी जमींदारी को बढ़ाया और उच्च जातियों की कीमत पर अन्य व्यवसायों में भी अपने पदचिन्हों को बढ़ाया। वे "'उच्च वर्गीय पिछड़े'" के रूप में माने जाते हैं, चूंकि वे यादव और कुर्मी जातियों के साथ बिहार की राजनीति में प्रमुख हैं। जमींदारी उन्मूलन के बाद, उन्होंने अपनी जमींदारी को भी बढ़ाया. वे बिहार राज्य के दो महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों यानी जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में प्रमुख भूमिका में हैं।


कोइरी जाति की वर्तमान परिस्थिति

भारत सरकार के सकारात्मक भेदभाव की प्रणाली आरक्षण के अंतर्गत इन्हें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के रूप में वर्गीकृत किया गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश में इनकी बहुतायत आबादी है. बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोइरी समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर तक फैला हुआ है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, बस्ती, बलिया, महाराजगंज, प्रयागराज और कुशीनगर जिलों में इस समाज की अच्छी खासी आबादी है. इन क्षेत्रों में यह राजनीतिक रूप से मजबूत हैं और हार और जीत का निर्णय करते हैं. बिहार में इनकी अनुमानित आबादी 7-8% है. राज्य के लगभग हर जिले में इनकी अच्छी खासी आबादी है. राज्य में मुसलमानों (17%), दलितों (15%) और यादवों (14 %) के बाद यह चौथा सबसे बड़ा जाति समूह है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 15 से 20 पर उनका दबदबा है.भारत के बाहर, मॉरीशस और नेपाल में भी इनकी महत्वपूर्ण आबादी है. अधिकांश कोइरी हिंदू धर्म का पालन करते हैं. यह हिंदी, भोजपुरी और नेपाली भाषा बोलते हैं. यह कई उपनाम का प्रयोग करते हैं. कोइरी समुदाय द्वारा प्रयोग किया जाने वाला प्रमुख उपनाम है- शाक्य सैनी, मेहता, मौर्य, रेड्डी, महतो, वर्मा और कुशवाहा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे।
                

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ


13.3.25

बेलदार समाज का इतिहास /History of Beldar samaj

 बेलदार समाज का इतिहास विडिओ 





महाराणा प्रताप जी के गुप्तचर के रूप मे बेलदार जाती को जाना जाता है बेलदार' एक ऐतिहासिक रूप से हिंदू/राजपुत जाति है जो मूल रूप से उत्तरी भारत से है और अब देश के कई अन्य हिस्सों में निवास करती है |
बेलदार जाति बिहार में लोनिया (चौहान), बिंद, बेलदार और नोनिया समुदाय से संबंधित है।
 2022 के सर्वेक्षण के अनुसार बिहार में नोनिया जाति की जनसंख्या 25 लाख है। बेलदार जाति की जनसंख्या लगभग 5 लाख है।
 यह समुदाय पारंपरिक रूप से उत्तर भारत के मूल निवासी हैं, और ओढ़ समुदायों के समान हैं, जो पश्चिम भारत के मूल निवासी हैं। 
वे केवट समुदाय के साथ भी समान वंश का दावा करते हैं, जो खुद को ओढ़ के रूप में संदर्भित करते हैं।महाराष्ट्र में, बेलदार मुख्य रूप से औरंगाबाद, नासिक, बीड, पुणे, अमरावती, अकोला, यवतमाल, अहमदनगर, शोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, रत्नागिरी और मुंबई शहर के जिलों में पाए जाते हैं। 
बेलदार लगभग पाँच शताब्दियों पहले राजस्थान से आकर बसने का दावा करते हैं। यह समुदाय पूरी तरह से अंतर्जातीय विवाह करता है, और इसमें कई बहिर्जातीय कबीले शामिल हैं।
 उनके मुख्य वंश चपुला, नरोरा, हैं 
 वे राज्य द्वारा सड़कों के निर्माण में नियोजित हैं। आम तौर पर, पूरे परिवार निर्माण उद्योग में भाग लेते हैं। कई बेलदार खानाबदोश हैं, जो निर्माण स्थलों पर काम की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहते हैं। कुछ बेलदार फल और सब्ज़ियाँ बेचने का काम भी करते हैं 
बेलदारों का काम ज़मीन खोदना, जोतना, कुआं खोदना, खनन करना वगैरह होता है. बेलदारों को अकुशल मज़दूर भी कहा जाता है.
 यह समुदाय पूरी तरह से भूमिहीन है. पारंपरिक रूप से यह राजमिस्त्री का काम करते हैं. जीवन यापन के लिए यह फल और सब्जी बेचने तथा ईट भट्ठों में भी काम करते हैं. उत्तर प्रदेश में यह अभी भी मुख्य रूप से अपने राजमिस्त्री का काम करते हैं और निर्माण उद्योग (Construction Industry) में कार्यरत हैं. महाराष्ट्र में यह राजमिस्त्री के साथ-साथ काफी संख्या में ईट भट्ठों में ईट बनाने का कार्य करते हैं. 
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में इन्हें अनुसूचित जाति (Scheduled Caste, SC) के रूप में वर्गीकृत किया गया है. 
. बेलदार समुदाय के लोग यह दावा करते हैं कि लगभग 5 शताब्दी पहले वह राजस्थान से आकर महाराष्ट्र में बस गए. बेलदार समाज अनेक कुलो में विभाजित है, जिनमें प्रमुख हैं-खरोला, गोराला, चपुला, छपावर, जेलवार, जाजुरे, नरौरा, तुसे, दवावर, पन्नेवार, फातारा, महोर, बसनीवार, बहर होरवार और उदयनवार. यह हिंदी, मराठी और बेलदारी भाषा बोलते हैं. आपस में यह बेलदारी भाषा बोलते हैं, जबकि बाहरी लोगों के साथ मराठी और हिंदी भाषा बोलते हैं.
बेलदारों के कई बहिर्विवाही गोत्र हैं जैसे हसु, मंगरिया, मुरही, बेहतर, गोंड, जीबुटट, कंटियाल आदि.
बेलदारों के अपने लोकगीत और लोक-कथाएँ हैं.
बेलदारों की मुख्य दो भाषाएँ कन्नड़ और हिन्दी हैं.
वर्तमान हिन्दू समाज मे बेलदार  जाति व्यवस्था के चौथे स्तर अर्थात  शूद्रों का हिस्सा हैं.
बेलदारों की कई ज़रूरतें हैं, जैसे कि अच्छे स्कूल, नए काम के कौशल सीखने की ज़रूरत, आधुनिक चिकित्सा तक पहुँच की ज़रूरत.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे।

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ



12.3.25

भारतीय उपमहाद्वीप का इस्लामी इतिहास/Muslim history of Indian sub continent

भारतीय उपमहाद्वीप का इस्लामी इतिहास का विडियो :डॉ.आलोक 


इस्लाम भारतीय उपमहाद्वीप का एक प्रमुख मजहब हैं।  इस्लाम का व्यापक फैलाव सातवी शताब्दी के अंत में मोहम्मद बिन कासिम के सिंध पर आक्रमण और बाद के मुस्लिम शासकों के द्वारा हुआ। इस प्रान्त ने विश्व के कुछ महान इस्लामिक साम्राज्यों के उत्थान एवं पतन को देखा है। सातवी शतब्दी से लेकर सन १८५७ तक विभिन्न इस्लामिक साम्राज्यों ने भारत, पाकिस्तान एवं दुसरे देशों पर गहरा असर छोड़ा है।

इस्लामी शासकों और इस्लामी आक्रमणकारियों के कारण भारतीय महाद्वीप को अनेक प्रकार से क्षति हुई। पूरा भारतीय समाज लगभग १००० वर्ष तक अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता रहा और अन्ततः सफल हुआ। किन्तु १००० वर्षों में भारत धीरे-धीरे पश्चिमी दुनिया की तुलना में ज्ञान-विज्ञान में पिछड़ गया।

भारत में इस्लाम धर्म का प्रवेश 7वीं शताब्दी में हुआ था. अरब व्यापारियों के ज़रिए यह धर्म भारत आया था. इस्लाम धर्म के आने के बाद, भारत में कई मुस्लिम साम्राज्य बने.
इस्लाम के प्रवेश के पहले बोद्ध एवं हिंदू धर्म उपमहाद्वीप के प्रमुख धर्म थे। मध्य एशिया और आज के पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में बोद्ध धर्म शताब्दियों से फल फूल रहा था। खास कर के सिल्क रुट या रेशम मार्ग के किनारे इसका व्यापक फैलाव था।

सिन्ध प्रान्त

छठवी शतबदी के प्रारम्भ में सिंध फारस साम्राज्य के आधीन था। सन ६४३ में रशिदुन साम्राज्य ने अपने इस्लामिक राज्य के विस्तार के लिए सात सेनाएं साम्राज्य के सात कोनो में भेजी। इसमे से एक सेना फारस सामराज्य से सिंध प्रान्त के कुछ भाग को जीत कर लौटी। इस्लामिक सेनाएं सबसे पहले खलीफ उमर के नेतृत्व में सन ६४४ में सिंध पहुची. सन ६४४ में ही हाकिम इब्न अम्र, शाहब इब्न मखारक और अब्दुल्लाह इब्न उत्बन की सेन्य टुकडियों ने सिन्धु नदी के पश्चिमी किनारे पर एक युद्ध में सिंध के राज रसील के ऊपर विजय प्राप्त की। खलीफ उमर के शासन में सिन्धु नदी ही रशिदुन साम्राज्य की सीमा बन गई और इस्लामिक साम्राज्य उसके पार नहीं आया। खलीफ उमर की मृत्यु के पश्चात फारस साम्राज्य के अन्य प्रान्तों की तरह सिंध में भी विद्रोह हो गया। नए खलीफ उस्मान ने भी सिंध की दयनीय हालत को देखते हुए सेना को सिन्धु नदी को पार न करने का आदेश दिया। बाद के खलीफ अली ने भी सिंध के अन्दर प्रवेश करने में कोई ख़ास रूचि नहीं दिखाई।    

  बलूचिस्तान प्रान्त

सन ६५४ तक बलूचिस्तान का वह भाग जो की आज के पाकिस्तान में हैं रशिडून साम्राज्य के अन्दर आ गया था। खलीफ अली के समय तक पूरा बलूचिस्तान प्रान्त रशिडून साम्राज्य के आधीन हो चूका था। बाद के सत्ता संगर्ष में बलूचिस्तान में एक साम्राज्य शासन नहीं रहा।
ऐतिहासिक इस्लामी दस्तावेज फतह-नामा-सिंध के अनुसार सन ७११ में दमस्कुस के उम्म्यद खलीफ ने सिंध एवं बलूचिस्तान के लिए दो असफल अभियान भेजे। इन अभियानों का उद्देश्य देय्बुल (आज के कराची के नजदीक) के निकट समुंदरी लुटेरे जो की अरबी व्यपारी जहाजों को लूट लेते थे उन्हें सबक सिखाना था। यह आरोप लगाया गया की सिंध के राजा आधीर इन लुटेरो को शरण दे रहे थे। तीसरे अभियान का नेतृत्व १७ साल के मुहम्मद बिन कासिम के हाथों में था उसने सिंध एवं बलूचिस्तान को जीतते हुए उत्तर में मुल्तान तक आपना राज्य स्थापित किया। सन ७१२ में कासिम की सेना ने आज के हैदराबाद सिंध में राजा दाहिर की सेना के ऊपर विजय प्राप्त की।
कुछ ही सालों में कासिम को बग़दाद वापस भेज दिया गया जिसके बाद इस्लामी साम्राज्य दक्षिण एशिया में सिंध और दक्षिणी पंजाब तक ही सिमित रह गया
अरब मुस्लिमों एवं बाद के मुस्लिम शासकों के सिंध एवं पंजाब में आने से दक्षिण एशिया में राजनेतिक रूप से बहुत बड़ा परिवर्तन आया और जिसने आज के पाकिस्तान एवं उपमहाद्वीप में इस्लामी शासन की नींव रखी।
भारत में इस्लाम धर्म के आने का इतिहास:
अरब व्यापारी सातवीं शताब्दी में भारत आए और मालाबार तट पर बस गए.
अरब व्यापारियों ने ही भारत में पहली मस्जिद बनवाई थी.
मोहम्मद बिन कासिम ने 712 ईस्वी में भारत पर पहला सफल आक्रमण किया था.
11वीं-12वीं शताब्दी में गजनवी और घुरिदों के आक्रमण के बाद इस्लाम पंजाब और उत्तर भारत में पहुंचा.
मुहम्मद गोरी के गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना की.
इसी दौरान फारस से कई मुसलमान भारत आए और यहां बस गए.
भारत में ज़्यादातर मुसलमान सुन्नी हैं.
भारत में शिया मुस्लिम आबादी का लगभग 15% हिस्सा है.
भारत में इस्लाम धर्म और संस्कृति का प्रसार गुलाम वंश की स्थापना के बाद बढ़ा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे।

यूट्यूब विडिओ की प्लेलिस्ट -


*भजन, कथा ,कीर्तन के विडिओ

*दामोदर दर्जी समाज महासंघ  आयोजित सामूहिक विवाह के विडिओ 

*दर्जी समाज मे मोसर (मृत्युभोज) के विडिओ 

पौराणिक कहानियाँ के विडिओ 

मंदिर कल्याण की  प्रेरक कहानियों के विडिओ  भाग 1 

*दर्जी समाज के मार्गदर्शक :जीवन गाथा 

*डॉ . आलोक का काव्यालोक

*दर्जी  वैवाहिक  महिला संगीत के विडिओ 

*मनोरंजन,शिक्षाप्रद ,उपदेश के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मंदिर  कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 3 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 2 

*मुक्ति धाम विकास की प्रेरक कहानियाँ भाग 3 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियां के विडिओ भाग 4 

मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 5 

*भजन,कथा कीर्तन के विडिओ 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ  भाग 6 

*मंदिर कल्याण की प्रेरक कहानियाँ के विडिओ भाग 7 

*मनोरंजन,शिक्षा ,पर्यटन,उपदेश के विडिओ 

*मनोरंजन ,कॉमेडी के विडिओ 

*जातियों के महापुरुषों की जीवनी के विडिओ 

*धार्मिक ,सामाजिक त्योहार व  जुलूस के विडिओ